Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

‘दादाजी के भरोसेमंद, पिताजी के विश्वसनीय’

[caption id="attachment_16642" align="alignleft" width="130"]डीडी पुरोहितडीडी पुरोहित[/caption]डीडी पुरोहित का निधन : ‘नईदुनिया’ प्रबंधन के प्रमुख स्तंभ दामोदरदास पुरोहित उर्फ डीडी पुरोहित का शनिवार को इंदौर में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार इंदौर के पंचकुइया मुक्तिधाम पर किया गया, जहां ‘नईदुनिया’ परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे। श्री पुरोहित ‘नईदुनिया’ से करीब छह दशक से जुड़े हुए थे। उन्होंने ‘नईदुनिया’ के संचालकों की तीन पीढ़ियों के साथ प्रबंधन क्षेत्र में कार्य किया।


डीडी पुरोहित के निधन पर ‘नईदुनिया’ के सीईओ विनय छजलानी ने एक विशेष टिप्पणी लिखकर जो श्रद्धांजलि दी है, वह इस प्रकार है


डीडी पुरोहित

डीडी पुरोहित

डीडी पुरोहित का निधन : ‘नईदुनिया’ प्रबंधन के प्रमुख स्तंभ दामोदरदास पुरोहित उर्फ डीडी पुरोहित का शनिवार को इंदौर में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार इंदौर के पंचकुइया मुक्तिधाम पर किया गया, जहां ‘नईदुनिया’ परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे। श्री पुरोहित ‘नईदुनिया’ से करीब छह दशक से जुड़े हुए थे। उन्होंने ‘नईदुनिया’ के संचालकों की तीन पीढ़ियों के साथ प्रबंधन क्षेत्र में कार्य किया।


डीडी पुरोहित के निधन पर ‘नईदुनिया’ के सीईओ विनय छजलानी ने एक विशेष टिप्पणी लिखकर जो श्रद्धांजलि दी है, वह इस प्रकार है


जो उनसे मिले हैं, कभी नहीं भूलेंगे

भीष्म पितामह, हां उन्हें यही कहना सही होगा। श्री दामोदरदासजी पुरोहित ‘नईदुनिया’ के कई पाठकों के लिए एक अनजान नाम है मगर आज उनका सबसे परिचय कराना उनके प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। ‘नईदुनिया’ से व्यावहारिक या व्यक्तिगत रूप से जुड़ा हर एक उन्हें बड़े आदर के साथ याद रखता है। वे ‘नईदुनिया’ से करीब छह दशक से जुड़े हुए थे। कल, 86 वर्ष की आयु में भी यदि उनके दिलो-दिमाग में कोई विचार थे तो निश्चित ही उनमें सबसे ऊपर ‘नईदुनिया’ ही था।

दामोदरदासजी पुरोहित ने ‘नईदुनिया’ के तीनों पुरोधाओं स्व. बाबूजी (लाभचंदजी छजलानी), स्व. भैयाजी (बसंतीलालजी सेठिया) और स्व. तिवारीजी (नरेन्द्र तिवारी) के साथ भी उसी लगन और निष्ठा के साथ काम किया, जिस समर्पण के साथ उन्होंने अभयजी और महेन्द्रजी के साथ काम किया। इससे आगे जाकर उन्होंने चार साल पहले ‘नईदुनिया’ के प्रबंधन में हुए परिवर्तन को और प्रोफेशनल मैनेजमेंट को भी उतनी ही सहजता के साथ अपनाया। उन्होंने भागीदारी के जमाने में भी स्वंय को उतना ही चुस्त और कर्मशील बनाए रखा जितना नए जमाने के प्रबंधन के साथ।

‘नईदुनिया’ का एजेंट हो, संवाददाता हो या फिर कोई भी सप्लायर, हर एक व्यक्ति इंदौर आने पर उनसे मिलने को आतुर रहता था। वे सभी की बातों को ध्यान से सुनकर उनके यथोचित समाधान का प्रयास भी करते थे। सही बात को प्रबंधन के सामने रखने में वे कभी भी नहीं हिचकिचाए। हमेशा श्वेत वस्त्रों में रहने वाले पुरोहितजी के पहनावे से उनका धवल मन, संकल्प की दृढ़ता, नेकनीयत, चैतन्य और ऊर्जावान मस्तिष्क और हृदय की पवित्रता साफ झलकती थी।

मेरे दादाजी ने उन पर पूरा भरोसा किया और मेरे पिताजी के लिए भी वे सबसे विश्वसनीय थे। नए प्रबंधन के लिए भी वे किसी डिग्रीधारी मैनेजर से ज्यादा कुशल प्रबंधक थे।…जैसा कि मैंने शुरू में कहा, वे नईदुनिया के भीष्म पितामह थे। उनको मेरी और पूरे ‘नईदुनिया’ परिवार की ओर से शत-शत नमन।

-विनय छजलानी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...