Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सरकारी गवाह बनेंगे वकील अंकुर चावला?

अमर उजाला –  सीएलबी रिश्वत कांड में आरोपियों की हिरासत बढ़ी : खबर है कि अमर उजाला – कंपनी ला बोर्ड (सीएलबी) रिश्वत कांड में प्रभु चावला के वकील पुत्र अंकुर चावला सरकारी गवाह बनकर केंद्रीय जांच ब्यूरो का सहयोग करने के लिए तैयार हो गए हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस रिश्वतकांड में खुद को बुरी तरह फंसते देख अंकुर चावला सारी सच्चाई उगलकर खुद को माफी पाने लायक बनाना चाहते हैं। अंकुर चावला के सरकारी गवाह बनने से सीबीआई का भी काम आसान हो जाएगा क्योंकि सीबीआई के लिए सबसे बड़ी मछली तो आर. वासुदेवन हैं।

अमर उजाला –  सीएलबी रिश्वत कांड में आरोपियों की हिरासत बढ़ी : खबर है कि अमर उजाला – कंपनी ला बोर्ड (सीएलबी) रिश्वत कांड में प्रभु चावला के वकील पुत्र अंकुर चावला सरकारी गवाह बनकर केंद्रीय जांच ब्यूरो का सहयोग करने के लिए तैयार हो गए हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस रिश्वतकांड में खुद को बुरी तरह फंसते देख अंकुर चावला सारी सच्चाई उगलकर खुद को माफी पाने लायक बनाना चाहते हैं। अंकुर चावला के सरकारी गवाह बनने से सीबीआई का भी काम आसान हो जाएगा क्योंकि सीबीआई के लिए सबसे बड़ी मछली तो आर. वासुदेवन हैं।

वासुदेवन कंपनी ला बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर रहते हुए अमर उजाला के झगड़े में एक पक्ष को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत ले रहे थे। सीबीआई अगर आर. वासुदेवन पर रिश्वतखोरी साबित कर ले जाती है तो उसकी बहुत बड़ी जीत होगी।  इसके लिए सीबीआई को कई पुख्ता प्रमाण चाहिए। अगर अमर उजाला के झगड़े में एक पक्ष के वकील अंकुर चावला सरकारी गवाह बनकर सारी सच्चाई बता देते हैं तो आर. वासुदेवन का बचना असंभव होगा। साथ, ही इस कदम से अंकुर चावला को कोर्ट से माफी भी मिल सकती है। पर सवाल यह है कि क्या सरकारी गवाह बनकर अंकुर चावला अमर उजाला के निदेशक अतुल माहेश्वरी का भी नाम लेंगे? सूत्रों का कहना है कि यह अंकुर चावला पर निर्भर करता है कि वह अतुल माहेश्वरी को फंसाते हैं या नहीं।

अगर अंकुर चावला ने अतुल माहेश्वरी का नाम लिया तो संभव है कि सीबीआई अतुल माहेश्वरी को भी लपेटे में ले ले।  अगर अंकुर चावला ने सारा कुछ अपने उपर ले लिया और रिश्वत देने की प्रक्रिया से अतुल माहेश्वरी को अनजान बता दिया तो संभव है कि अमर उजाला के निदेशक बच जाएं। हालांकि यह सब अभी कयासबाजी है। सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में यह तय हो जाएगा कि अंकुर चावला सरकारी गवाह बन रहे हैं या नहीं। पर अभी तक जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक अंकुर चावला सीबीआई को सहयोग करने के लिए तैयार हो गए हैं। वे सरकारी गवाह बनकर खुद की मुक्ति और सीबीआई की मजबूती के लिए काम करेंगे।

इस बीच, दिल्ली की निचली अदालत ने कंपनी लॉ बोर्ड (सीएलबी) रिश्वत कांड मामले में बोर्ड के सदस्य आर वासुदेवन और एक दैनिक समाचार पत्र के कंपनी सचिव मनोज बंथिया की न्यायिक हिरासत 15 जनवरी तक बढ़ा दी है। कोर्ट इस मामले में वासुदेवन और बंथिया की जमानत अर्जी को कई बार खारिज कर चुकी है। पटियाला हाऊस के मेट्रोपोलिटेन मजिस्ट्रेट सूर्य मलिक ग्रोवर की अदालत ने आरवासुदेन और मनोज बंथिया की न्यायिक हिरासत को 15 जनवरी तक बढ़ा दी। इससे पहले पटियाला हाऊस के सीबीआई विशेष न्यायधीश ओपी सैनी की अदालत ने दोनों को यह कहते हुए जमानत नहीं दी कि मामले की जांच अभी शुरूआती दौर में है। इस वजह से आरोपियों को जमानत नहीं दी जा सकती। मामले में अदालत का कहना है कि आर. वासुदेवन बेहद वरिष्ठ एवं गरिमामयी पद पर आसीन थे।

इस पद पर रहते हुए उनके खिलाफ रिश्वत लेने का आरोप बेहद गंभीर है। गौरतलब है कि कंपनी लॉ बोर्ड के सदस्य आर.वासुदेवन को सीबीआई ने रिश्वत लेने के मामले में 24 नवंबर को गिरफ्तार किया था। वासुदेवन पर आरोप था कि मनोज बंथिया ने उन्हें अपने पक्ष में एक फैसला करवाने के लिए सात लाख रुपये की रिश्वत दी थी। इसके बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई ने वासुदेवन के घर से 53 लाख रुपए बरामद किए थे। वासुदेवन पर यह भी आरोप था कि उन्होंने एडवोकेट अंकुर चावला से भी 10 लाख रुपए की मांग की थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...