Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

यूपीएसएसीसी : चुनावी हलचल चरम पर, आदेश का विरोध

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (यूपीएसएसीसी) के रविवार को होने वाले चुनाव से पूर्व लखनऊ में पत्रकारों की गुटबाजी तेज हो गई है। अपने-अपने समर्थन में वोट हासिल करने के लिए दावतों के दौर शुरू हो गए हैं। वोटिंग कल सुबह 11 बजे से विधानभवन में शुरू होगी। सभी लोग अपने-अपने खेमे की जीत का दावा कर रहे हैं। आज दोपहर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लगभग 60 पत्रकारों ने बैठक करके अध्यक्ष पद के लिए हेमंत तिवारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए हेमंत मैथिल और सचिव पद के लिए अनुराग त्रिपाठी को समर्थन देने की घोषणा कर दी। अध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशी भी इसी तरह के बैठक आयोजित करवाने में जुटे हैं।

इस बीच में चुनाव की जिम्मेदारी संभाले निर्वाचन अधिकारी जेपी शुक्ला के एक फैसले से बड़ी संख्या में पत्रकार भड़क गये हैं और उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया है। जेपी शुक्ला ने आदेश जारी किया है कि दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में हुई मान्यताओं को मतदान में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा। इसके चपेट में आने वाले पत्रकारों का कहना है कि जब सूचना विभाग अधिकृत रूप से मान्यताप्राप्त पत्रकारों की सूची दे रहा है तो उस सूची में शामिल सभी पत्रकारों को मतदान में हिस्सा लेने की अनुमति देनी चाहिए और यदि ऐसा नहीं होता है तो यह स्पष्ट होगा कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से नहीं पूरी हो पा रही है। हालांकि निर्वाचन अधिकारी श्री जेपी शुक्ला ने अभी तक इस संबंध में अंतिम निर्णय की घोषणा नहीं की है। वीक एंड टाइम्स के संपादक संजय शर्मा ने इस संबंध में श्री शुक्ल को विस्तार से एक पत्र भी लिखा है। संजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी आपत्ति श्री शुक्ल को फोन एवं लिखित में दे दी है। श्री शुक्ल ने आश्वस्त किया है कि वह नियमानुसार ही काम करेंगे।

संजय शर्मा द्वारा भेजा गया पत्र इस प्रकार है..

संजय शर्मा द्वारा लिखा गया पत्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...