भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग के साथ विश्व भोजपुरी सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। दो दिनों तक चले इस सम्मेलन में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व सांसद जगदंबिका पाल और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, समेत कई विधायकों व गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी हिस्सेदारी दी। इन लोगों ने भोजपुरी को आठवीं सूची में शामिल करने का समर्थन किया।
सम्मेलन का आयोजन पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष शिवजी सिंह और भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अजीत दुबे व उपाध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय की अगुवाई में किया गया था। रविवार को सम्मेलन के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा और महुआ चैनल के अध्यक्ष पीके तिवारी को ‘भोजपुरी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक मुकेश शर्मा व करण सिंह तंवर ने भी अपने विचार रखे। भोजपुरी समाज ने इस मौके पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को समाज के बेहतरी के किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।
gopal ji rai
January 15, 2010 at 7:03 am
Tiwari ji ne jo bhojpuri ke liye kam kiya hai.usase zila ka nam bhi badha hai.