Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

ऐसी रिपोर्टिंग से सकते में हूं : थरूर

शशि थरूरपढ़िए, मीडिया के बारे में क्या राय रखते हैं विदेश राज्य मंत्री : शशि थरूर देश के विदेश राज्य मंत्री हैं। काफी पढ़े-लिखे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ जैसे संगठनों और कई बड़े देशों में भारत का डंका बजा चुके हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। पर अपने घर में उन्हें बहुत मुश्किल हो रही है। ये मुश्किल है खुलकर बात कहने और खुलकर जीने में। वे मीडिया से खासे नाराज हैं। उन्हें लगता है कि मीडिया वाले ही उन्हें बिना वजह विवादित बना रहे हैं, जबकि लिखने-दिखाने के लिए ढेर सारी अच्छी खबरें हैं पर वे नहीं दिखाई जातीं, उन पर नहीं लिखा जाता। थरूर ने कल मीडिया के बारे में अपनी जो राय जाहिर की, वो इस प्रकार है-

शशि थरूरपढ़िए, मीडिया के बारे में क्या राय रखते हैं विदेश राज्य मंत्री : शशि थरूर देश के विदेश राज्य मंत्री हैं। काफी पढ़े-लिखे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ जैसे संगठनों और कई बड़े देशों में भारत का डंका बजा चुके हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। पर अपने घर में उन्हें बहुत मुश्किल हो रही है। ये मुश्किल है खुलकर बात कहने और खुलकर जीने में। वे मीडिया से खासे नाराज हैं। उन्हें लगता है कि मीडिया वाले ही उन्हें बिना वजह विवादित बना रहे हैं, जबकि लिखने-दिखाने के लिए ढेर सारी अच्छी खबरें हैं पर वे नहीं दिखाई जातीं, उन पर नहीं लिखा जाता। थरूर ने कल मीडिया के बारे में अपनी जो राय जाहिर की, वो इस प्रकार है-

जवाहर लाल नेहरू के बारे में मेरी टिप्पणियों को मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया। विश्व मामलों की भारतीय परिषद की ओर से आयोजित संगोष्ठी के अध्यक्ष के नाते मैंने लंदन स्कूल आफ इकोनोमिक्स के प्रोफेसर लार्ड भिखू पारेख के ‘इंडियाज प्लेस इन दी वर्ल्ड’ विषय पर दिए गए घंटे भर के भाषण का ईमानदारी के साथ केवल सार प्रस्तुत किया था। मैंने पारेख की इस बात को भी रेखांकित किया है कि भारत ने दुनिया को अपने मूल्य और प्रणालियां प्रदान की। मैंने अपनी टिप्पणी में बड़ी विनम्रता से लार्ड पारेख के विचार से असहमति जताई थी। पारेख के भाषण में भारतीय विदेश नीति के खास रुखों का ज्यादातर सकारात्मक विश्लेषण था। पारेख ने पिछली नीतियों की कुछ आलोचना की तो यह एक शैक्षिक संगोष्ठी में गलत नहीं था जिसमें वैश्विक मुद्दों पर खुली चर्चा हो रही थी और किसी भी रूप में वे विचार रचनात्मक दृष्टि से पेश किए गए थे। मैं मीडिया की गलत रिपोर्टिंग से आहत हूं। इस तरह की मीडिया रिपोर्टिंग से परेशान कई लोगों से मैंने बात की। कुछ ऐसी मीडिया रिपोर्टें भी थी जो कम तोड़ीमरोड़ी गई थीं।

आप सब मीडिया वाले कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ताओं पर अपनी जानकारी थोपते हैं और उन्हें भरोसा दिलाते है कि मैंने यही कहा है, स्वाभाविक है कि वे प्रतिक्रिया करेंगे। हम सब मीडिया पर भरोसा करते हैं। इस तरह की रिपोर्टिंग से मैं बहुत सकते में हूं। मंत्रालय के अच्छे कामकाज की कोई खबर नहीं छपती, लेकिन एक संगोष्ठी के पांच मिनट के सारांश को इतनी जगह मिल जाती है।

जो कुछ भी मैं आपको बता सकता हूं वह इतना है कि आप ही वे सब लोग हैं, जिन्होंने गलत रिपोर्ट पेश की। आप ही लोग हैं जिन पर इन चीजों को देश के समक्ष सही तरीके से पेश करने की जिम्मेदारी है। शनिवार को मैंने खंडन इसलिए नहीं भेजा क्योंकि केवल एक समाचारपत्र ने इसे प्रकाशित किया था, इसलिए मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मैं अपना काम करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं यह सोचने की कोशिश नहीं कर रहा कि लोगों को किस बात की चिंता है, किस बात से उन्हें हेडलाइंस मिलेंगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...