Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एसआईटी हेड पुष्प शर्मा इंडिया न्यूज में नहीं रहे

इंडिया न्यूज चैनल के स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) के हेड पुष्प शर्मा डेढ़ महीने बाद ही चैनल से अलग हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि चैनल प्रबंधन ने उनसे इस्तीफा लिखवा लिया है जबकि पुष्प शर्मा इससे इनकार करते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने खुद इस्तीफा दिया है। उनके पास एक बेहतर आफर है, इसलिए वो यहां से जा रहे हैं। पुष्प शर्मा के इस्तीफे के बाबत जब इंडिया न्यूज के डिप्टी डायरेक्टर (न्यूज) किशोर मालवीय से भड़ास4मीडिया  ने संपर्क किया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पुष्प शर्मा अब संस्थान में नहीं हैं। इसके आगे उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।  उधर, चैनल से जुड़े सूत्र नाम न छापने की शर्त पर पुष्प और उनके स्टिंग अभियान को लेकर कई तरह के सवाल उठाते हैं और कई तरह के आरोप भी लगाते हैं। इन आरोपों को लेकर पुष्प शर्मा ने भड़ास4मीडिया से विस्तार से बातचीत की। उन्होंने अपने उपर लगाए जा रहे हर आरोप को झूठा बताया और इसे साजिश करार दिया।

उनका कहना है कि उनके पास हर चीज के सबूत हैं और कुछ लोग निजी खुन्नस की वजह से उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि माफिया डान दाउद इब्राहिम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक स्टिंग कर उसके अनुभवों के आधार पर एक किताब लिख रहे हैं जो दिल्ली के मानस पब्लिकेशन से प्रकाशित हो रही है। इस किताब के बदले एक करोड़ से ज्यादा की रायल्टी लेने के आरोप पर पुष्प का कहना है कि यह सब केवल अफवाह है। हां, यह सही है कि एक ठीकठाक रकम पर रायल्टी की डील हुई है लेकिन यह रकम कितनी है, इसका खुलासा नहीं किया जा सकता। पुष्प का कहना है कि उन्होंने भारत में कोई स्टिंग आपरेशन नहीं किया है इसलिए स्टिंग को लेकर कोई आरोप नहीं लगा सकता। उन्होंने यहां इंडिया न्यूज के लिए सिर्फ एक स्टिंग किया जो सरकारी कामकाज से जुड़ा है। वे विदेशों में क्राइम से जुड़े स्टिंग आपरेशन को प्राथमिकता देते हैं जहां खतरे ज्यादा हैं और काम करने की चुनौतियां बड़ी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...