Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

अखबार वाला बनकर व्यापारी का एक लाख रुपये ले उड़ा

रायपुर से खबर है कि टिकरापारा इलाके के एक ठग ने खुद को दैनिक अखबार का प्रतिनिधि बताकर बर्तन व्यावसायी को एक लाख रुपये का चूना लगाकर भाग निकला. सदर बाजार में बर्तन व्यावसायी महेश के पास एक अनजान युवक पहुंचा. इस युवक ने स्वयं को एक दैनिक अखबार का प्रतिनिधि बताकर एल्युमिनियम की सीट बेचने की बात कही. युवक की बातों में व्यवसायी आ गया और एल्युमिनियम सीट खरीदने को तैयार हो गए. इस पर युवक ने व्यवसायी को रकम लेकर दैनिक अखबार के कार्यालय चलने के लिए राजी कर लिया. दोनों अखबार के कार्यालय पहुंचे. वहां पर युवक ने व्यवसायी को अखबार के दफ्तर में बाहर खड़ाकर प्रबंधक से चर्चा कर आने की बात कही और कार्यालय के भीतर चला गया.

अखबार के दफ्तर में वरिष्ठ लेखापाल श्री गुप्ता से इस युवक ने बातचीत कर कबाड़ खरदीने की गुजारिश की. इसमें लेखापाल गुप्ता तैयार हो गए. फिर क्या था, आरोपी को अपना बुना जाल ठीक-ठाक ढंग से पूरा होते दिखा. वह तत्काल दफ्तर से बाहर आकर व्यवसायी से रकम एक लाख रुपए जमा करने की बात बता दोबारा भीतर चला गया और नहीं लौटा. करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद व्यवसायी ने पूछताछ शुरू की तो उनके होश उड़ गए. आरोपी युवक उनको ठगी का शिकार बना रकम लेकर चम्पत हो गया था. व्यापारी टिकरापारा थाने पहुंचा और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई. विचारणीय पक्ष है कि आरोपी युवक बिना किसी जान-पहचान के एक अखबार के दफ्तर में सुनियोजित ढंग से वारदात कर भाग निकलता है, मगर अखबार के किसी नुमांइदे को भनक नहीं लगती. यहां तक कि घटना में अखबार के दफ्तर को ठिकाना बताना भी खोजबीन का विषय हो सकता है. बहुत संभव है कि उक्त दैनिक अखबार के लेखापाल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी को बेनकाब कर पाए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. digvijay singh

    January 28, 2010 at 10:56 am

    akhbar walo par ane wale samay main aisa hi hua to koi viswas bhi nahi karega

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...