Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अंतरराष्ट्रीय काव्योत्सव : मैसूर में दुनिया भर के कवि जुटेंगे

मैसूर में तीन फरवरी से पांच फरवरी तक आयोजित पांचवे कृत्या अंतराष्ट्रीय काव्योत्सव में देश भर से सत्रह और कुल मिलाकर दुनिया भर से साठ कवि आ रहे हैं। कृत्या संस्था की निदेशक डा. रति सक्सेना ने बताया कि  भारतीय कवियों में मलयालम के सच्चिदानंदन, हिंदी में दिल्ली से प्रयाग शुक्ल और अमित कल्ला, जम्मू से अग्निशेखर, उत्तराखंड से शैलेय, कोलकाता से निशांत, जयपुर से दुष्यंत, अंग्रेजी में चेन्नई से विवेक नारायण, दिल्ली से अल्का त्यागी, मुम्बई से अरूंधति सुब्रमण्यम, नागपुर से प्रांतिक बनर्जी आदि शामिल हैं।

वहीं विदेशी कवियों में इटली से जिंगोनिया जिंगोन, कोस्टारिका से आस्वाल्दो सौमा, आस्ट्रिया से पीटर वाग, एनरिक मोया और डिटर बर्दल, क्यूबा से मारिया एलेना, अर्जेंटिना से विक्टोरिया स्लावोस्की, चीली से एडुआर्दो लबार्का, ईरान से बेहजाद जरीनपूर, आयरलैंड से हेलन डयर और मरयम अल अमजदी आदि कवि शामिल हैं।

केरल स्थित प्रसिद्ध संस्था कृत्या के लगातार इस पांचवे आयोजन के मुख्य अतिथि मशहूर नाटककार महेश एचलुंचकर होंगे। इस बार का मुख्य थीम – पोएट्री आफ एग्जाइल, ट्रोमा एंड सर्वाइवल रखा गया है। आयोजन में काव्यपाठ के अलावा कविता के फिल्म और कला से जुड़ाव पर भी चर्चा होगी और उत्सव के साथ-साथ कला तथा फिल्म प्रदर्शन भी होगा। प्रदर्शित होने वाली फिल्मों में द पोएट एंड द वर्ल्ड, लेब्रिन्थ-सेल्फ, नेचर एंड ड्रीम्स, एट द मिडनाइट आवर, ब्रिदिंग विदाउट एयर प्रमुख हैं। इसमें तीन विशेष सत्र कन्नड़ कविता पर होंगे। कृत्या ने यह आयोजन आईसीसीआर, केंद्रीय साहित्य अकादमी, मैसूर विश्वविदृयालय तथा कर्नाटक सरकार आदि अनेक संस्थाओं के सहयोग से किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...