Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

जो इस गोल्डन रूल को जानता है, वो ही सुखी है !

(मीडियाकर्मियों के बीच जिस मेल का आजकल खूब आदान-प्रदान हो रहा है, उसे भड़ास4मीडिया के पाठकों तक पहुंचाने का अनुरोध किया है पत्रकार पवन कुमार ने। गीता सार के अंदाज में मीडिया सार पेश है)

गीता सारहे पार्थ (कर्मचारी) !

इनक्रीमेंट अच्छा नहीं हुआ, बुरा हुआ

इनसेंटिव नहीं मिला, ये भी बुरा हुआ

(मीडियाकर्मियों के बीच जिस मेल का आजकल खूब आदान-प्रदान हो रहा है, उसे भड़ास4मीडिया के पाठकों तक पहुंचाने का अनुरोध किया है पत्रकार पवन कुमार ने। गीता सार के अंदाज में मीडिया सार पेश है)

गीता सारहे पार्थ (कर्मचारी) !

इनक्रीमेंट अच्छा नहीं हुआ, बुरा हुआ

इनसेंटिव नहीं मिला, ये भी बुरा हुआ

वेतन में कटौती हो रही है, बुरा हो रहा है

तुम पिछले इनसेंटिव ना मिलने का पश्चाताप ना करो

तुम अगले इनसेंटिव की चिंता भी मत करो

बस अपने वेतन में संतुष्ट रहो…

 

तुम्हारी जेब से क्या गया, जो रोते हो?

जो आया था, सब यहीं से आया था

तुम जब नहीं थे, तब भी ये कंपनी चल रही थी

तम जब नहीं होगे, तब भी चलेगी

तुम कुछ भी लेकर यहां नहीं आए थे…

 

जो अनुभव मिला यहीं मिला

जो भी काम किया, वो कंपनी के लिए किया,

डिग्री लेकर आए थे, अनुभव लेकर जाओगे….

 

जो कंप्यूटर आज तुम्हारा है,

वह कल किसी और का था

कल किसी और का होगा

और परसों किसी और का…

तुम इसे अपना समझ कर क्यों मगन हो….

क्यों खुश हो…

यही खुशी तुम्हारी समस्त परेशानियों का

मूल कारण है…

 

क्यों तुम व्यर्थ चिंता करते हो,

किससे व्यर्थ डरते हो

कौन तुम्हें निकाल सकता है…?

 

सतत ‘नियम-परिवर्तन’ कंपनी का नियम है

जिसे तुम नियम-परिवर्तन कहते हो, वही तो चाल है

एक पल में तुम बेस्ट परफार्मर और

हीरो नंबर वन या सुपर स्टार हो

दूसरे पल में तुम वर्स्ट परफार्मर बन जाते हो

और टारगेट अचीव नहीं कर पाते हो…

 

एप्रेजल, इनसेंटिव ये सब अपने मन से हटा दो

अपने विचार से मिटा दो

फिर कंपनी तुम्हारी है और तुम कंपनी के

ना ये इनक्रीमेंट वगैरह तुम्हारे लिए है

ना तुम इसके लिए हो

परंतु तुम्हारा जॉब सुरक्षित है

फिर तुम परेशान क्यों होते हो…..?

 

तुम अपने आप को कंपनी को अर्पित कर दो,

मत करो इनक्रीमेंट की चिंता…

बस मन लगाकर अपना कर्म किये जाओ

यही सबसे बड़ा गोल्डन रुल है

 

जो इस गोल्डन रूल को जानता है, वो ही सुखी है

वो इन रिव्यू, इनसेंटिव, एप्रेजल, रिटायरमेंट

आदि के बंधन से सदा के लिए मुक्त हो जाता है…

तो तुम भी मुक्त होने का प्रयास करो

और खुश रहो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...