Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला, बरेली से 7 लोग जा रहे हैं हिंदुस्तान!

बरेली में अमर उजाला और हिंदुस्तान अखबारों के बीच एक दूसरे के आदमियों को तोड़ने की जबर्दस्त कवायद कई महीनों से चल रही है. दो दर्जन से ज्यादा पत्रकार इधर-उधर हो चुके हैं. हिंदुस्तान, बरेली से इस्तीफा देकर अनूप शर्मा ने अमर उजाला, बरेली ज्वाइन किया है जबकि अमर उजाला, बरेली से इस्तीफा देकर केएम खान ने कल हिंदुस्तान, बरेली के साथ नई पारी शुरू की. केएम खान अमर उजाला में विधि और मुस्लिम मामलों की बीट देखते थे. पिछले दिनों बरेली में हिंदुस्तान के स्टेट हेड नवीन जोशी और रेजीडेंट एडिटर केके उपाध्याय ने कई लोगों के इंटरव्यू लिए. चर्चा है कि अमर उजाला, बरेली से कई लोग हिंदुस्तान जा रहे हैं.

जिन लोगों ने इंटरव्यू दिए और सफल घोषित किए गए हैं, उनके नामों को लेकर कयास जारी है. जो नाम सर्वाधिक चर्चा में हैं, वे इस प्रकार हैं- संजीव गंभीर (रिपोर्टिंग), आशीष दीक्षित (रिपोर्टिंग), अशोक मिश्रा (बरेली से मुरादाबाद तबादला किया जा चुका है), पंकज मिश्रा (रिपोर्टिंग), ब्रिजेंद्र निर्मल (पहला पेज), राजशेखर (सिटी डेस्क) और तृप्ति शुक्ला.

इन सभी अमर उजाला कर्मियों के नाम केवल चर्चा में हैं. इनके जाने या न जाने के बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है. सूत्रों का कहना है कि इनमें से जिन-जिन लोगों को हिंदुस्तान से आफर लेटर मिलेगा, वे ही अमर उजाला से इस्तीफा देंगे. बताया जाता है कि हिंदुस्तान, बरेली के लिए कुल 17 लोगों के इंटरव्यू हुए थे जिनमें से करीब 10 लोग अमर उजाला से इंटरव्यू देने पहुंचे थे. इतनी बड़ी संख्या में अमर उजाला छोड़कर हिंदुस्तान जाने के पीछे वजह बताया जा रहा है अमर उजाला, बरेली का अशांत आंतरिक माहौल. सूत्रों के मुताबिक प्रभात सिंह के डांट-फटकार और खराब व्यवहार से ढेर सारे अमर उजाला कर्मी परेशान हैं. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. xyz

    February 9, 2010 at 7:05 am

    aisa hi hona hai, kab tak dat sunenge prabat ji ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...