Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर के मैनेजरों की टीम झारखंड के दौरे पर

भास्कर वालों ने बिहार-झारखंड की तैयारी तेज कर दी है. पता चला है कि दैनिक भास्कर की एक टीम इन दिनों झारखंड के दौरे पर है. टीम के लोग करीब 15 दिनों से झारखंड के विभिन्न सेंटरों के दौरे कर रहे हैं और दूसरे अखबारों से जुटे वरिष्ठ लोगों से बातचीत कर रहे हैं. मार्केट को समझने की कोशिश कर रहे हैं. भास्कर की टीम में सरकुलेशन व प्रोडक्शन से जुड़े वरिष्ठ लोग हैं. इसमें कोई भी एडिटोरियल का नहीं है.

भास्कर वालों ने बिहार-झारखंड की तैयारी तेज कर दी है. पता चला है कि दैनिक भास्कर की एक टीम इन दिनों झारखंड के दौरे पर है. टीम के लोग करीब 15 दिनों से झारखंड के विभिन्न सेंटरों के दौरे कर रहे हैं और दूसरे अखबारों से जुटे वरिष्ठ लोगों से बातचीत कर रहे हैं. मार्केट को समझने की कोशिश कर रहे हैं. भास्कर की टीम में सरकुलेशन व प्रोडक्शन से जुड़े वरिष्ठ लोग हैं. इसमें कोई भी एडिटोरियल का नहीं है.

जानकारी के मुताबिक टीम ने पिछले दिनों रांची, धनबाद और जमशेदपुर का दौरा किया. कुछ दिनों में भास्कर के प्रबंध निदेशक सुधीर अग्रवाल के रांची पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. इस पूरी कवायद से प्रतीत हो रहा है कि भास्कर बिहार-झारखंड पर धावा बोलने की तैयारी कर चुका है. भास्कर के आने की सुगबुगाहट से दैनिक जागरण और हिंदुस्तान में खलबली है. ये दो ऐसे अखबार हैं जिन्होंने काफी पैसा खर्च किया है अपने को झारखंड व बिहार में जमाने के लिए. प्रभात खबर के खेमे में बेचैनी इसलिए नहीं है कि इस अखबार के वरिष्ठों को बड़े-बड़े मीडिया घरानों से निपटने की आदत पड़ चुकी है. प्रभात खबर वैसे भी मार्केट में पैसे फूंककर प्रसार बढ़ाने की जगह पाठकों का भरोसा जीतकर प्रसार बनाए रखने में भरोसा करता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sudama

    February 12, 2010 at 6:25 pm

    lagta hai bhadas prabhat khabar ka parwakta hai.pk ko pura bachata hai. sampadak ji yeh adat buri hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...