Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

जीमेल वालों ‘बज’ करो, ट्विटर-फेसबुक कट करो

सोशल नेटवर्किंग की क्रांति में गूगल एक और वेबसाइट लेकर आया है। उसने ‘बज’ नाम से नई वेबसाइट लांच की है। इस नेटवर्किंग साइट से वह फेसबुक और टि्वटर से मुकाबला करेगा। ‘बज’ सीधे गूगल की ई-मेल सेवा जी-मेल से जुड़ी है। जी-मेल खाते में ही बज का लिंक होगा। साथ ही मोबाइल से इसे एक्सेस करना भी बेहद आसान होगा। खासतौर पर गूगल के एंड्रॉयड आपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्ट फोन धारकों के लिए।

सोशल नेटवर्किंग की क्रांति में गूगल एक और वेबसाइट लेकर आया है। उसने ‘बज’ नाम से नई वेबसाइट लांच की है। इस नेटवर्किंग साइट से वह फेसबुक और टि्वटर से मुकाबला करेगा। ‘बज’ सीधे गूगल की ई-मेल सेवा जी-मेल से जुड़ी है। जी-मेल खाते में ही बज का लिंक होगा। साथ ही मोबाइल से इसे एक्सेस करना भी बेहद आसान होगा। खासतौर पर गूगल के एंड्रॉयड आपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्ट फोन धारकों के लिए।

गूगल अपने 17.6 करोड़ जी-मेल धारकों को सीधे सोशल नेटवर्किंग से जोड़ने के मूड में है। ऐसा करके वह शीर्ष पर आ जाएगा। ‘बज’ के परियोजना निदेशक टॉड जैक्सन ने कहा कि इसके जरिए लोग अपने दोस्तों के साथ फोटो, वीडियो, वेब लिंक और विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे। जल्द ही इसे सभी के लिए खोल दिया जाएगा। गूगल ने इससे पहले आरकुट लांच किया था।

गूगल के संस्थापक सर्जे ब्रिन के अनुसार बज के यूजर लोकेशन आधारित जानकारी भी इस पर डाल सकते हैं। अब तक यह सेवा सिर्फ फोरस्क्वायर ही दे रही है जो हाल ही में शुरू हुई है। इससे माता-पिता को हर पल अपने बच्चों की खबर रहेगी। दूसरी ओर सुरक्षा और निजता के लिहाज से इसे काफी मजबूत बनाया गया है। आपकी जानकारी तभी दूसरों तक पहुंचेगी जब आप चाहेंगे। एजेंसी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. manish sharma

    February 11, 2010 at 2:55 pm

    good news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...