Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

उमरिया के पत्रकार भी अफसरों से हैं नाराज

पीआरओ को ज्ञापन सौंपते जिले के पत्रकारयूपी के गाजीपुर जिले में ब्लैकमेलर कहे जाने से पत्रकार नाराज हो गए हैं तो मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से खबर है कि जिले भर के पत्रकार जिला प्रशासन के लोगों के असम्मानजनक व्यवहार से परेशान हो गए हैं. इसी कारण पिछले दिनों एक बैठक के बाद उमरिया के पत्रकारों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. पत्रकारों ने ज्ञापन में कई सवाल पूछे हैं और कई मांग उठाई है, जो इस प्रकार हैं-

पीआरओ को ज्ञापन सौंपते जिले के पत्रकारयूपी के गाजीपुर जिले में ब्लैकमेलर कहे जाने से पत्रकार नाराज हो गए हैं तो मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से खबर है कि जिले भर के पत्रकार जिला प्रशासन के लोगों के असम्मानजनक व्यवहार से परेशान हो गए हैं. इसी कारण पिछले दिनों एक बैठक के बाद उमरिया के पत्रकारों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. पत्रकारों ने ज्ञापन में कई सवाल पूछे हैं और कई मांग उठाई है, जो इस प्रकार हैं-

  1. जिले में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव वर्ष 2009 व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2009-10 में निवार्चन प्रक्रिया में नियमों की जानकारी देने हेतु जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों से प्रेस वार्ता नहीं किये जाने की वजह स्पष्ट की जाये।

  2. माननीय मुख्यमन्त्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि हर तीन माह में जिला प्रशासन जिले में पत्रकार वार्ता आयोजित करेगा, लेकिन उमरिया जिले में इसका परिपालन जिला प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है। ऐसा क्यों?

  3. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की मतगणना के दौरान करकेली में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले के पत्रकारो एवं मीडियाकर्मियों को अपमानजनक तरीके से लाउडस्पीकर से ऐलाउन्स करवाकर मतगणना स्थल से बाहर करने की घटना लोकतन्त्र के प्रहरी कहे जाने वाले पत्रकारो का घोर अपमान है। जिला निर्वाचन अधिकारी समस्त पत्रकारों के समक्ष चर्चा कर अपनी गलती स्वीकार करें ।

  4. दिनांक 03/02/10 को मानपुर मे सारणीकरण के दौरान ग्राम पंचायत बांधारथेली के मतदान क्रमांक 231 (क) का मतगणना परिणाम का लिफाफा गुम होने की खवर की कवरेज करते समय तहसीलदार अशोक सिंह मराबी द्वारा मीडियाकर्मियों पर हमला करते हुए एक मीडियाकर्मी का कैमरा तोड़ दिया गया। उस समय एस.डी.एम. मानपुर बी.डी.सिंह एवं रिटर्निंग आफीसर वाईआर तुमराने मौजूद रहे लेकिन तहसीलदार को रोकने की कोशिश नहीं की। पूरे मामले पर पत्रकारों से चर्चा कर मीडियाकर्मी को हुई आर्थिक क्षति की भरपाई की जाये व दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाये।

पत्रकारों ने कलेक्टर को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर समय सीमा के अन्दर निराकरण ना हुआ तो समस्त पत्रकार जिला प्रशासन के कार्यक्रमों व सरकारी प्रेस विज्ञप्तियों का बहिष्कार करेंगे. साथ ही, जिले के दौरे पर आने वाले मंत्रियों-नेताओं के सामने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन पर इन पत्रकारों के नाम हैं- लक्ष्मी शंकर उपाध्याय, रणजीत सिंह, सुरेन्द्र त्रिपाठी, रजनीश सिंह, राज कुमार सिंघई, बिजेन्द्र तिवारी, अशोक गर्ग, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, राहुल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, चन्द्रिका राय, कौशल विश्वकर्मा, दीप नारायण सोनी, राकेश दर्दवंशी, अशोक सोनी, राजा तिवारी, राजू शर्मा, अरूण त्रिपाठी, मोहसिन खान, बृजेश श्रीवास्तव, फिरोज खान, नीरज यादव, मान सिंह, शाहिद खान, राजेश शर्मा, संजय तिवारी, सन्तोष सिंह, इन्द्र कुमार पाण्डेय, गोपाल तिवारी, नरेन्द्र देव बगड़िया, धर्मराज सिंह।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...