Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राहुल देव सीएनईबी के सीओओ और एडीटर इन चीफ

राहुल देवसीएनईबी न्यूज चैनल के नए सीओओ और एडीटर इन चीफ मशहूर पत्रकार राहुल देव होंगे। अब तक यह जिम्मेदारी न्यूज चैनल के चेयरमैन अमनदीप सिंह सरन निभा रहे थे। राहुल देव प्रिंट और टीवी दोनों के पत्रकार रहे हैं। टीवी में उन्होंने आज तक, दूरदर्शन, जी न्यूज और जनमत जैसे चैनलों के साथ काम किया है। प्रिंट में वे जनसत्ता जैसे अखबार के संपादक रहे हैं।

राहुल देवसीएनईबी न्यूज चैनल के नए सीओओ और एडीटर इन चीफ मशहूर पत्रकार राहुल देव होंगे। अब तक यह जिम्मेदारी न्यूज चैनल के चेयरमैन अमनदीप सिंह सरन निभा रहे थे। राहुल देव प्रिंट और टीवी दोनों के पत्रकार रहे हैं। टीवी में उन्होंने आज तक, दूरदर्शन, जी न्यूज और जनमत जैसे चैनलों के साथ काम किया है। प्रिंट में वे जनसत्ता जैसे अखबार के संपादक रहे हैं।

सीएनईबी न्यूज चैनल को इसी साल 27 मई को लांच किया गया था। एचबीएन ग्रुप की कंपनी कंप्लीट न्यूज एंड इंटरटेनमेंट ब्राडकास्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लांच किए गए इस चैनल ने थोड़े ही दिनों में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। यहां कई पत्रकार आ और जा चुके हैं। चैनल को लांच करने वाली टीम  कुछ दिनों बाद ही यहां से चलती बनी। अब राहुल देव के हवाले चैनल सौंपकर प्रबंधन चैनल के नई ऊंचाई पर पहुंचने की उम्मीद लगाए है। सीएनईबी के चेयरमैन सरन का कहना है कि वे राहुल की नियुक्ति से बेहद खुश हैं। वे अनुभवी पत्रकार हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वे चैनल को नई ऊंचाई पर ले जा सकेंगे। उधर, राहुल देव का कहना है कि मेरे लिए यह एक बड़ा मौका है। सीएनईबी नया चैनल है। यहां नौजवान और ऊर्जावान लोगों की टीम है। हम इस चैनल के कंटेंट को अर्थपूर्ण बनाने की कोशिश करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...