Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मोहम्मद शहबर ‘हिंदुस्तान’ के एचआर हेड बनाए गए

संदीप बत्रा ने भी ज्वाइन किया : गोविंद सिंह ‘कादंबिनी’ व ‘नंदन’ देखेंगे : एचटी मीडिया लिमिटेड से अलग कर ‘हिंदुस्तान’ अखबार के लिए बनाई गई नई कंपनी हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड के लिए एचआर विभाग भी अलग से बना दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक मोहम्मद शहबर को एचआर का हेड बनाया गया है. मोहम्मद शहबर कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुके हैं. इस बारे में हिंदुस्तान में पिछले दिनों एक आंतरिक मेल जारी कर सभी को सूचित कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक मेल में कहा गया है कि मोहम्मद शहबर प्रधान संपादक शशि शेखर से तालमेल बिठाएंगे और अमित चोपड़ा को रिपोर्ट करेंगे.

एक अन्य जानकारी के मुताबिक अमर उजाला की एचआर टीम में रहे संदीप बत्रा ने भी हिंदुस्तान के एचआर डिपार्टमेंट में ज्वाइन किया है. सूत्रों के मुताबिक उन्हें वेस्ट यूपी का एचआर हेड बनाया गया है. हालांकि इस सूचना की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

उधर, अमर उजाला के एक्जीक्यूटिव एडिटर गोविंद सिंह संस्थान से कार्यमुक्त होकर हिंदुस्तान अखबार के हिस्से बन गए हैं. सूत्रों के मुताबिक गोविंद सिंह कादंबिनी और नंदन मैग्जीनों को देखेंगे. अमर उजाला में गोविंद सिंह का काम अरविंद मोहन देखने लगे हैं.  इस तरह यशवंत व्यास के अमर उजाला आने की संभावना लगभग खत्म हो गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. akhilesh dubey

    March 9, 2010 at 7:13 am

    Kindly publish about arriving daily news papers i.e. Amar ujjala, i_next and others

  2. mohd umair

    March 5, 2010 at 7:07 am

    shahbar saahab hum jaise berozgaron ke liye bhi kuch ho sake to karen

  3. puran kapri

    March 4, 2010 at 8:45 am

    good news:D

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...