संदीप बत्रा ने भी ज्वाइन किया : गोविंद सिंह ‘कादंबिनी’ व ‘नंदन’ देखेंगे : एचटी मीडिया लिमिटेड से अलग कर ‘हिंदुस्तान’ अखबार के लिए बनाई गई नई कंपनी हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड के लिए एचआर विभाग भी अलग से बना दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक मोहम्मद शहबर को एचआर का हेड बनाया गया है. मोहम्मद शहबर कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुके हैं. इस बारे में हिंदुस्तान में पिछले दिनों एक आंतरिक मेल जारी कर सभी को सूचित कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक मेल में कहा गया है कि मोहम्मद शहबर प्रधान संपादक शशि शेखर से तालमेल बिठाएंगे और अमित चोपड़ा को रिपोर्ट करेंगे.
एक अन्य जानकारी के मुताबिक अमर उजाला की एचआर टीम में रहे संदीप बत्रा ने भी हिंदुस्तान के एचआर डिपार्टमेंट में ज्वाइन किया है. सूत्रों के मुताबिक उन्हें वेस्ट यूपी का एचआर हेड बनाया गया है. हालांकि इस सूचना की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.
उधर, अमर उजाला के एक्जीक्यूटिव एडिटर गोविंद सिंह संस्थान से कार्यमुक्त होकर हिंदुस्तान अखबार के हिस्से बन गए हैं. सूत्रों के मुताबिक गोविंद सिंह कादंबिनी और नंदन मैग्जीनों को देखेंगे. अमर उजाला में गोविंद सिंह का काम अरविंद मोहन देखने लगे हैं. इस तरह यशवंत व्यास के अमर उजाला आने की संभावना लगभग खत्म हो गई है.












akhilesh dubey
March 9, 2010 at 7:13 am
Kindly publish about arriving daily news papers i.e. Amar ujjala, i_next and others
mohd umair
March 5, 2010 at 7:07 am
shahbar saahab hum jaise berozgaron ke liye bhi kuch ho sake to karen
puran kapri
March 4, 2010 at 8:45 am
good news:D