Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पूर्वोत्तर में मीडिया की आजादी खत्म!

आतंकवादी समूहों और सरकार के दबाव के बीच जी रहे हैं पत्रकार :  कोई नेता और अफसर मीडिया से बात नहीं करता : भारत का जो भी हिस्सा उग्रवाद, आतंकवाद या नक्सलवाद जैसे आंदोलनों-संघर्षों से पीड़ित-व्यथित है, वहां मीडिया की आजादी बस कहने भर को है. पत्रकार दो दबावों के बीच झूलते हुए काम कर रहे हैं. खासकर पूर्वोत्तर की बात करें तो वहां मीडिया की स्थिति बेहद खराह है.

आतंकवादी समूहों और सरकार के दबाव के बीच जी रहे हैं पत्रकार :  कोई नेता और अफसर मीडिया से बात नहीं करता : भारत का जो भी हिस्सा उग्रवाद, आतंकवाद या नक्सलवाद जैसे आंदोलनों-संघर्षों से पीड़ित-व्यथित है, वहां मीडिया की आजादी बस कहने भर को है. पत्रकार दो दबावों के बीच झूलते हुए काम कर रहे हैं. खासकर पूर्वोत्तर की बात करें तो वहां मीडिया की स्थिति बेहद खराह है.

अलगाववादी आतंकवादी समूहों, राज्य सरकारों और संगठित अपराधियों के हमलों के कारण कम से कम दो राज्यों मणिपुर और असम में मीडिया की स्वंतत्रता को गंभीर खतरा पैदा हो गया है. पिछले दो दशकों में पूर्वोत्तर में कम से कम 25 पत्रकारों की हत्या हुई और 30 से अधिक को आतंकवादियों को मदद देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. मणिपुर जैसे कई राज्यों में आतंकवादियों ने मीडिया को वास्तव में बंधक बना लिया है. असम में 20 और मणिपुर में पांच पत्रकारों की हत्या हुई, लेकिन किसी को भी इस संबंध में गिरफ्तार नहीं किया गया. आतंकवादियों के साथ ही राज्य प्रशासन भी मीडिया का उत्पीड़न करता है.

पिछले महीने एडीटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने मणिपुर में पत्रकारों की हालत पर चिंता जताते हुए राज्य सरकारों और सुरक्षा बलों के बीच मीडिया के मामलों में बेहतर समन्वय के उपाय करने पर बल दिया. गिल्ड के दो सदस्यीय दल ने पिछले महीने राज्य का दौरा किया और मीडिया को राज्य सरकार, पुलिस और गैर राज्यीय भूमिगत समूहों के दबाव में पाया. वरिष्ठ पत्रकारों सुमित चक्रबर्ती और बी.जी.वर्गीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अन्य राज्यों के विपरीत मणिपुर के सूचना और प्रसारण मंत्री पत्रकारों के साथ संवाद नहीं करते. असम में सरकार ने पिछले वर्ष से वास्तव में मीडिया को सूचनाएं देना प्रतिबंधित कर दिया है और पुलिस तथा नागरिक अधिकारियों से पत्रकारों से बात नहीं करने को कहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...