हरियाणा में एक नए मीडिया वार ने दस्तक दे दी है। इसका आगाज़ हो चुका है। हरियाणा में जल्द लांच होने वाले सांध्य दैनिक अभी-अभी ने अपने रोड शो और सर्वे के जरिए यह संकेत दे दिया है कि यहां परंपरागत मीडिया हाउसों के लिए जमीन अब आसान नहीं रह गई है। अखबार के चीफ एडीटर कुलदीप श्योराण ने सर्वे और रोड शो की शुरुआत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से कराई। इस मौके पर कुलदीप ने अपनी टीम का आह्वान किया कि वे अभी–अभी के लिए ऐसा काम करें जो दूसरे अखबारों के लिए मिसाल बने।
कुरुक्षेत्र में कैथल, यमुनानगर और अंबाला के सर्वेयर्स की ट्रेनिंग हुई। इसके बाद रोड शो का आयोजन हुआ जिसकी अगुवाई खुद कुलदीप श्योराण अपनी धर्मपत्नी शील व बेटी मन्नत के साथ कर रहे थे। उनके साथ अखबार के महाप्रबंधक संजय शर्मा, कुरुक्षेत्र के ब्यूरो चीफ राजेश अरोड़ा, सर्वे इंचार्ज विक्रम ठाकुर, कैथल के ब्यूरो चीफ सेवा सिंह, अम्बाला के सर्वे इंचार्ज प्रदीप सिंह, यमुनानगर के ब्यूरो चीफ भारत भूषण मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र के बाद कुलदीप ने पानीपत में रोड शो करवाया। सोनीपत, पानीपत और करनाल के सर्वेयर्स की यहां ट्रेनिंग होने के बाद रोड शो का क्रम प्रारंभ हुआ। इस मौके पर कुलदीप श्योराण के साथ महाप्रबंधक (रिकवरी) कृष्ण कुमार, पानीपत के ब्यूरो चीफ सुनील सरदाना, सोनीपत के ब्यूरो चीफ जितेंदर सहारण, मार्केटिंग मैनेजर भारत भूषण, करनाल यूनिट इंचार्ज देवेन्द्र गांधी, मार्केटिंग मैनेजर सनोज मौजूद थे।
हिसार में फतेहाबाद, सिरसा और हिसार के सर्वेयर्स की ट्रेनिंग हुई। यहां भी कुलदीप श्योराण ने सर्वेयरों को संबोधित किया। उन्होंने बेहतर काम करने वाले साथियों को अखबार में नियमित कर्मी के रूप में भर्ती करने का वादा किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी टीम हरियाणा में रिपोर्टिंग के इतिहास में मिसाल कायम करेगी। उन्होंने बताया कि अभी–अभी का पहला मकसद भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाना होगा।

इस अवसर पर हिसार यूनिट के इंचार्ज जगदीप श्योराण, फतेहाबाद के ब्यूरो चीफ आर.के.सेठी, मार्केटिंग मैनेजर सिरसा राजेश कुमार, हिसार के मार्केटिंग मैनेजर दिनेश कुमार, सर्वे इंचार्ज विक्रम ठाकुर, मैनेजर (एकाउन्ट्स) कृष्ण रोहिल्ला, फतेहाबाद के रिपोर्टर रणधीर मताना मौजूद थे। अम्बाला में रोड शो का नेतृत्व खुद कुलदीप श्योराण ने किया। अम्बाला यूनिट के इंचार्ज बलराम सैनी, मार्केटिंग इंचार्ज प्रदीप शर्मा, डिस्ट्रिक्ट मार्केटिंग मैनेजर विशाल लूथरा उनके साथ थे।
रोहतक में रोड शो को स्वतंत्रता सेनानी संगठन के चेयरमैन पूर्ण चंद आजाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रोहतक के कई पार्टियों के नेता भी मौजूद थे। यहां रोड शो का नेतृत्व यूनिट इंचार्ज दिनेश भारद्वाज ने किया। उनके साथ महाप्रबन्धक संजय शर्मा, कृष्ण रोहिल्ला, विक्रम ठाकुर, विजय कुमार, भिवानी के ब्यूरो चीफ अशोक कुमार, जींद से देवेन्द्र थे।
हरियाणा के इन बडे शहरों के अलावा रोड शो का सिलसिला दूसरे शहरों में भी चल रहा है। फतेहाबाद में रोड शो का नेतृत्व ब्यूरो चीफ आर.के.सेठी ने किया। उनके साथ उनकी पूरी टीम थी। सिरसा में मार्केटिंग मेनेजर राजेश कुमार के नेतृत्व में रोड शो हुआ। इसी तरह कैथल, जींद, भिवानी, जगाधरी, करनाल, सोनीपत में भी जबरदस्त रोड शो किए गये।











