Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हरियाणा में रोड शो के जरिए नए युद्ध का आगाज़

kuldeepहरियाणा में एक नए मीडिया वार ने दस्तक दे दी है। इसका आगाज़ हो चुका है। हरियाणा में जल्द लांच होने वाले सांध्य दैनिक अभी-अभी ने अपने रोड शो और सर्वे के जरिए यह संकेत दे दिया है कि यहां परंपरागत मीडिया हाउसों के लिए जमीन अब आसान नहीं रह गई है। अखबार के चीफ एडीटर कुलदीप श्योराण  ने सर्वे और रोड शो की शुरुआत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से कराई। इस मौके पर कुलदीप ने अपनी टीम का आह्वान किया कि वे अभीअभी के लिए ऐसा काम करें जो दूसरे अखबारों के लिए मिसाल बने

kuldeepहरियाणा में एक नए मीडिया वार ने दस्तक दे दी है। इसका आगाज़ हो चुका है। हरियाणा में जल्द लांच होने वाले सांध्य दैनिक अभी-अभी ने अपने रोड शो और सर्वे के जरिए यह संकेत दे दिया है कि यहां परंपरागत मीडिया हाउसों के लिए जमीन अब आसान नहीं रह गई है। अखबार के चीफ एडीटर कुलदीप श्योराण  ने सर्वे और रोड शो की शुरुआत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से कराई। इस मौके पर कुलदीप ने अपनी टीम का आह्वान किया कि वे अभीअभी के लिए ऐसा काम करें जो दूसरे अखबारों के लिए मिसाल बने

कुरुक्षेत्र में कैथल, यमुनानगर और अंबाला के सर्वेयर्स की ट्रेनिंग हुई। इसके बाद रोड शो का आयोजन हुआ जिसकी  अगुवाई खुद कुलदीप श्योराण अपनी धर्मपत्नी शील बेटी मन्नत के साथ कर रहे थे। उनके साथ अखबार के महाप्रबंधक संजय शर्मा, कुरुक्षेत्र के ब्यूरो चीफ राजेश अरोड़ा, सर्वे इंचार्ज विक्रम ठाकुर, कैथल के ब्यूरो चीफ सेवा सिंह, अम्बाला के सर्वे इंचार्ज प्रदीप सिंह, यमुनानगर के ब्यूरो चीफ भारत भूषण मौजूद थे

kuldeep कुरुक्षेत्र के बाद कुलदीप ने पानीपत में रोड शो करवायासोनीपत, पानीपत और करनाल के सर्वेयर्स की यहां ट्रेनिंग होने के बाद रोड शो का क्रम प्रारंभ हुआ। इस मौके पर कुलदीप श्योराण के साथ महाप्रबंधक (रिकवरी) कृष्ण कुमार, पानीपत के ब्यूरो चीफ सुनील सरदाना, सोनीपत के ब्यूरो चीफ जितेंदर सहारण, मार्केटिंग मैनेजर भारत भूषण, करनाल यूनिट इंचार्ज देवेन्द्र गांधी, मार्केटिंग मैनेजर सनोज मौजूद थे। 

हिसार में फतेहाबाद, सिरसा और हिसार के सर्वेयर्स की ट्रेनिंग हुई। यहां भी कुलदीप श्योराण ने सर्वेयरों को संबोधित किया। उन्होंने बेहतर काम करने वाले साथियों को अखबार में नियमित कर्मी के रूप में भर्ती करने का वादा किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी  टीम हरियाणा में रिपोर्टिंग के इतिहास में मिसाल कायम करेगी। उन्होंने बताया कि अभीअभी का पहला मकसद भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाना होगा

sheelroad showइस अवसर पर हिसार यूनिट के इंचार्ज जगदीप श्योराण, फतेहाबाद के ब्यूरो चीफ आर.के.सेठी, मार्केटिंग मैनेजर सिरसा राजेश कुमार, हिसार के मार्केटिंग मैनेजर दिनेश कुमार, सर्वे इंचार्ज विक्रम ठाकुर, मैनेजर (एकाउन्ट्स) कृष्ण रोहिल्ला, फतेहाबाद के रिपोर्टर रणधीर मताना मौजूद थेअम्बाला में रोड शो का नेतृत्व खुद कुलदीप श्योराण ने कियाअम्बाला यूनिट के इंचार्ज बलराम सैनी, मार्केटिंग इंचार्ज प्रदीप शर्मा, डिस्ट्रिक्ट मार्केटिंग मैनेजर विशाल लूथरा उनके साथ थे

रोहतक में रोड शो को स्वतंत्रता सेनानी संगठन के चेयरमैन पूर्ण चंद आजाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाइस अवसर पर रोहतक के कई पार्टियों के नेता भी मौजूद थे। यहां रोड शो का नेतृत्व यूनिट इंचार्ज दिनेश भारद्वाज ने कियाउनके साथ महाप्रबन्धक संजय शर्माकृष्ण रोहिल्ला, विक्रम ठाकुर, विजय कुमार, भिवानी के ब्यूरो चीफ अशोक कुमार, जींद से देवेन्द्र थे।

हरियाणा के इन बडे शहरों के अलावा रोड शो का सिलसिला दूसरे शहरों में भी चल रहा हैफतेहाबाद में रोड शो का नेतृत्व ब्यूरो चीफ आर.के.सेठी ने कियाउनके साथ उनकी पूरी टीम थीसिरसा में मार्केटिंग मेनेजर राजेश कुमार के नेतृत्व में रोड शो हुआइसी तरह कैथल, जींद, भिवानी, जगाधरी, करनाल, सोनीपत में भी जबरदस्त रोड शो किए गये

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...