Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी से प्रिंट की ओर लौटे दो वरिष्ठ पत्रकार

इलेक्ट्रानिक मीडिया की चार खबरें। दो लोगों ने टीवी से प्रिंट की ओर कदम बढ़ा दिया है, तीसरे का तबादला किया गया है और चौथे ने नई पारी शुरू की है। सबसे पहले वरिष्ठ पत्रकार सुमंत भट्टाचार्य के बारे में। वायस आफ इंडिया में एईपी के रूप में कार्यरत सुमंत भट्टाचार्य ने आउटलुक हिंदी के सहायक संपादक के रूप में ज्वाइन किया है। वे वीओआई में पहले राजस्थान चैनल को हेड कर रहे थे। बाद में उन्हें वीओआई के बांग्ला चैनल का प्रभार दिया गया। वीओआई बांग्ला का मुख्यालय पिछले दिनों कोलकाता से दिल्ली शिफ्ट कराने में सुमंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सूत्रों का कहना है कि सुमंत ने आउटलुक हिंदी तो ज्वाइऩ किया है पर वीओआई से इस्तीफा नहीं दिया है। वे दोनों नावों में सवारी के मूड में हैं। वीओआई प्रबंधन अपने बांग्ला चैनल के लिए उन्हें बतौर कंसल्टेंट इस्तेमाल करने को इच्छुक है।

इस बारे में जब सुमंत से बात की गई तो उनका कहना था कि वीओआई से उनके रिश्ते हमेशा ‘मधुर’ रहे हैं। उन्होंने आउटलुक हिंदी में ज्वाइन करने की पुष्टि। वीओआई के साथ बतौर कंसल्टेंट काम जारी रखने के सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।  मालूम हो कि सुमंत जनसत्ता, इंडियन एक्सप्रेस, राजस्थान पत्रिका समेत कई अखबारों में काम कर चुके हैं। आउटलुक हिंदी के जरिए अब फिर से वे प्रिंट की ओर लौट रहे हैं।

सुमंत की तरह रुना आशीष ने भी टीवी छोड़कर प्रिंट की ओर कदम बढ़ाया है। रूना ने आज तक, मुंबई से इस्तीफा देकर मुंबई मिरर के साथ नई पारी शुरू की है। वे आज तक में चीफ करेस्पांडेंट के रूप में पिछले कई वर्षों से कार्यरत थीं। वे मूलतः इंटरटेनमेंट बीट की रिपोर्टर रहीं हैं और मुंबई मिरर में भी यही बीट देखेंगी।

लंबे समय से मेरठ में पांव जमाए सहारा समय, उत्तर प्रदेश के सीनियर करेस्पांडेंट बृजेश चौधरी का तबादला नोएडा के लिए कर दिया गया है। वे सहारा समय, उत्तर प्रदेश की लांचिंग से ही मेरठ में डटे थे। उसके पहले वे राष्ट्रीय सहारा के मेरठ में ब्यूरो चीफ थे।

गुंजन कुमार ने लंबे समय तक आज तक में बैटिंग करने के बाद इस संस्थान को अब टाटा बाय बाय बोल दिया है। वे अब वीओआई के साथ नई पारी शुरू कर रहे हैं। आज तक में दीपक शर्मा की स्पेशल इनवेस्टीगेटिव टीम के सदस्य रहे गुंजन वीओआई में  भी इनवेस्टीगेटिव स्टोरी के लिए काम करेंगे। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...