Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

महिला प्रेस क्लब में पत्रकारों से जया का पंगा

‘गुड्डी’ फिल्म की चुलबुली, शोख जया बच्चन इन दिनों नाराज लगती हैं। शुक्रवार को दिल्ली की मीडिया को बार-बार उनके गुस्से का शिकार होना पड़ा। मौका था इंडियन वूमन प्रेस कोर परिसर में मीडिया से मुलाकात का प्रेस कान्फ्रेंस शुरू होने के कुछ पलों के अंदर ही जया बच्चन उनसे पूछे जा रहे सवालों से खफा हो गईं। रही-सही कसर एक रिपोर्टर का मोबाइल फोन बजने से पूरी हो गई। बस फिर क्या था? उन्होंने रिपोर्टर को वहां से चले जाने को कह दिया। उनकी दूसरी शिकायत सवालों को लेकर थी। जया बच्चन ने वहां मौजूद पत्रकारों को फरमान जारी कर दिया कि न तो वे अभिताभ बच्चन से जुड़े सवालों का जवाब देंगी, न मुलायम सिंह यादव से जुड़े सवालों का।

जया का कहना था कि सवाल केवल उनसे जुड़े होने चाहिए। चाहे वह उनके कपड़ों, उनके मोटापे और उनके बालों पर ही क्यों न हों। एक वरिष्ठ महिला पत्रकार उनके गुस्से का शिकार केवल इसलिए हो गई क्योंकि वह सवाल पूछते वक्त ‘जी’ लगाना भूल गईं। खैर, गुस्से के बावजूद उन्होंने कुछ सवालों पर खुलकर जवाब दिया। कुछ देर के लिए उनके चेहरे पर मुस्कान भी खिल उठी। मगर तभी सामने की पंक्ति में बैठी दो पत्रकारों को एसएमएस करता देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने झट टिप्पणी कर दी कि ये दोनों मेरी बात सुनने के बजाय बॉस से एसएमएस पर मिसेज बच्चन के लिए सवाल पूछ रही हैं।

बहरहाल, जया बच्चन ने इस बीच साफ किया कि अभिताभ बच्चन से सी-लिंक कार्यक्रम में जाने पर विवाद बेमानी है। वह आयोजक का निमंत्रण मिलने पर गए थे। हर कार्यक्रम को राजनीति के नजरिए से नहीं देखा जा सकता, कलाकार किसी पार्टी या प्रदेश का नहीं होता। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के चर्चित सीटी वाले बयान का भी बचाव किया। जया का कहना था कि मुलायम सिंह के इस बयान का मकसद केवल बहस शुरू करना था। अमर सिंह का सपा से विदा होना उन्हें खल रहा है। लेकिन जया ने जोड़ा कि वह सपा की सदस्य हैं और अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर फिलहाल उनकी कोई योजना नहीं है।

दैनिक भास्कर में स्मिता मिश्रा की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. s shukla

    March 27, 2010 at 2:22 pm

    itna gussa sehat ke liye theek nahi hai:)[quote][/quote]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...