Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आफर लेटर में लिखा पद न मिला तो खफा हुए

अमर उजाला, कानपुर से खबर है कि स्थानीय संपादक दिनेश जुयाल की वादाखिलाफी के कारण हिंदुस्तान, कानपुर से इस्तीफा देने वाले एक पत्रकार ने अमर उजाला में काम करने से मना कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले अमर उजाला, कानपुर आफिस में वैभव शर्मा ने नई पारी की शुरुआत की थी. वे हिंदुस्तान, कानपुर से आए थे.

अमर उजाला, कानपुर से खबर है कि स्थानीय संपादक दिनेश जुयाल की वादाखिलाफी के कारण हिंदुस्तान, कानपुर से इस्तीफा देने वाले एक पत्रकार ने अमर उजाला में काम करने से मना कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले अमर उजाला, कानपुर आफिस में वैभव शर्मा ने नई पारी की शुरुआत की थी. वे हिंदुस्तान, कानपुर से आए थे.

दिनेश जुयाल ने उन्हें अमर उजाला में जॉब का आफर सीनियर सब एडिटर के रूप में दिया. ज्वायनिंग लेटर में भी यही पोस्ट दर्ज है. पर जब वैभव शर्मा ने हिंदुस्तान से इस्तीफा देकर अमर उजाला ज्वाइन कर लिया तो उन्हें सीनियर सब एडिटर का लेटर देने से स्थानीय संपादक ने इनकार कर दिया. सम्मान को चोट पहुंचने और वादाखिलाफी होने पर वैभव शर्मा ने अमर उजाला भी छोड़ दिया. वे फिलहाल कहां गए हैं, यह पता नहीं चला है लेकिन बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद हिंदुस्तान के कई लोग जो अमर उजाला ज्वाइन करने का मूड बना रहे थे, ठिठक गए हैं.

उधर, अमर उजाला के एक वरिष्ठ का कहना है कि वैभव शर्मा को सीनियर सब एडिटर का पद आफर जरूर किया गया था लेकिन उनका जब काम देखा गया तो वह इस लायक नहीं लगा कि उन्हें सीनियर सब एडिटर का पद दिया जाए. उन्हें उनका काम देखते हुए सब एडिटर का ही पद दिया गया जिसे लेने से उन्होंने इनकार कर दिया. जो भी हो, इस मामले की कानपुर में काफी चर्चा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...