Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

बाढ़ : खबर नहीं, मुहिम के रूप में स्वीकारा

sahara samay18 अगस्त की वो रात। बिहार में कोसी पर बने कुसहा बांध के टूटने की खबर आती है। देश के तमाम न्यूज़ चैनल इंटरटेनमेंट चैनलों से छोटे-छोटे क्लिप काटकर हंसी-मजाक, नाच-गाना दिखाकर टीआरपी बटोरने में मशगूल थे। किसी चैनल ने भी बाढ़ की विभीषिका को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में लोगों के पास बाढ़ के बारे में जानकारी के लिए क्षेत्रीय चैनल से ही उम्मीद थी। सहारा समय बिहार-झारखंड ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में सबसे पहले पहुंचकर लोगों की सुध ली।

sahara samay18 अगस्त की वो रात। बिहार में कोसी पर बने कुसहा बांध के टूटने की खबर आती है। देश के तमाम न्यूज़ चैनल इंटरटेनमेंट चैनलों से छोटे-छोटे क्लिप काटकर हंसी-मजाक, नाच-गाना दिखाकर टीआरपी बटोरने में मशगूल थे। किसी चैनल ने भी बाढ़ की विभीषिका को गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में लोगों के पास बाढ़ के बारे में जानकारी के लिए क्षेत्रीय चैनल से ही उम्मीद थी। सहारा समय बिहार-झारखंड ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में सबसे पहले पहुंचकर लोगों की सुध ली।

पूरे बाढ़ के दौरान अपनी हेल्पलाइन के जरिये, अपने संवाददाताओं के जरिये बाढ़ प्रभावितों तक मदद पहुंचाने की मुहिम में लगे रहे। हमारे संवाददाता बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के हर कोने से लोगों का हाल पहुंचाते रहे। इसके लिए 20 संवाददाताओं की एक टीम लगी हुई थी। इसकी अगुवाई पूर्णिया और सहरसा से चैनल प्रमुख संजय मिश्र कर रहे थे। उनके दिशानिर्देश पर इनपुट डेस्क और आउटपुट डेस्क काम कर रहा था। खास बात ये रही की इस कवरेज के दौरान इनपुट और असाइनमेंट के साथी शिफ्ट के बाद भी काम करते रहें।

जब हमने इस खबर को प्रमुखता से उठाया तो उसके बाद बाकी चैनलों की नज़र भी इस खबर पर गई। लेकिन कुछ दिनों तक बाकी चैनल बाढ़ की ख़बरों पर बने रहे और बाद में इस खबर को ऐसे छोड़ दिया गया जैसे सब कुछ सामान्य हो गया हो लेकिन हमने इस खबर को सिर्फ खबर के तौर पर नहीं लिया बल्कि मुहिम के रूप में लिया। राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव राजकुमार सिंह चैनल के लागातार संपर्क में थे क्योंकि हमारी हेल्पलाइन के जरिए आई प्रभावित इलाकों की हर समस्या से हम उन्हें अवगत कराते रहे और समस्या के निदान के बारे में भी खबर लेते रहे।

अब बाढ़ से प्रभावित लोगों की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है लेकिन कई जगह पर अभी खतरा बना हुआ है। अब भी हम बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं, चाहे वो मेगा कैंप का हाल हो या बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामाग्री के बंटबारे की बात, हर गतिविधि पर हमारी पैनी नज़र है। हमारी सफलता इसी में है कि आज बिहार-झारखंड के हर घर में हमारे चैनल की चर्चा होती है और आज भी लोग अपनी समस्या को लेकर हमें फोन करते हैं।


लेखक सहारा समय बिहार-झारखंड चैनल में इनपुट प्रमुख हैं। उनसे संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...