Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रिंट में लौटे एसएन विनोद, कामना देखेंगी ‘गंगा’!

वरिष्ठ पत्रकार एसएन विनोद के बारे में खबर है कि उन्होंने इंडिया न्यूज को बाय-बाय बोल दिया है। पता चला है कि वे देशोन्नति ग्रुप के समूह संपादक बनाए गए हैं। इंडिया न्यूज से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों उनका तबादला मुंबई से दिल्ली कर दिया गया था। तभी से एसएन विनोद की विदाई के कयास लगाए जाने लगे थे। इंडिया न्यूज के सीईओ हरीश गुप्ता की कोर टीम में शामिल रहे एसएन विनोद को बाद में भोजपुरी चैनल गंगा लांच कराने की जिम्मेदारी दे दी गई थी। वे मुंबई में इसी प्रोजेक्ट पर लगे हुए थे। बाद में चैनल में अंदरखाने बदली हुईं परिस्थितियों और भोजपुरी चैनल लांचिंग में हो रही देर को देखते हुए उन्हें इस प्रोजेक्ट से हटा कर इंडिया न्यूज में वापस दिल्ली बुला लिया गया। दिल्ली में उनकी स्थिति यह थी कि उन्हें आफिस में बैठने तक की जगह नहीं थी।

कुल मिलाकर ऐसी स्थिति क्रिएट हो गई या कर दी गई कि एसएन विनोद खुद चले जाएं। हुआ भी ऐसा ही। हालांकि उन दिनों एसएन विनोद ने भड़ास4मीडिया से बार-बार यही कहा कि वे अभी बने हुए हैं। न तो हटाया गया है और न ही इस्तीफा दिया है। पर आफिस से जुड़े लोगों का कहना था कि वे अब इंडिया न्यूज के साथ नहीं हैं। टीवी का साथ छोड़ एसएन विनोद अब प्रिंट में फिर लौट चुके हैं। खबर है कि वे देशोन्नति ग्रुप ज्वाइन कर चुके हैं।

इस बीच, नई सूचना यह भी है कि एसएन विनोद के जाने के बाद आने वाले भोजपुरी चैनल गंगा का नया हेड कामना प्रसाद को बनाया गया है। वे ही अब भोजपुरी चैनल की टीम बनाएंगी और इसकी लांचिंग कराएंगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...