Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अकु से खफा विजेता ने इस्तीफा सौंपा

हिन्दुस्तान, पटना की रीढ़ माने जाने वाले व क्राइम रिपोर्टिंग पर गहरी पकड़ रखने वाले वरीय कॉपी एडीटर विनायक विजेता ने बुधवार को त्यागपत्र दे दिया. विजेता ने त्यागपत्र की प्रति हिन्दुस्तान मीडिया लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट वाईसी अग्रवाल और प्रधान संपादक शशि शेखर के पास भी भेजी है. हिन्दुस्तान, पटना के संपादक के व्यवहार से क्षुब्ध श्री विजेता ने संपादक को दो पेज में भेजे त्यागपत्र में कहा है कि वह सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकते. पत्र में यह भी लिखा गया है अब तक उनसे ज्यादा एक्सक्लूसिव और बाइलाइन खबरें किसी ने नहीं दी, पर उनके साथ लगातार नाइंसाफी और सौतेला व्यवहार किया गया. महत्वपूर्ण खबरों को, जिनका राष्ट्रीय महत्व है, को प्रकाशन से बेवजह रोक दिया जाता है.

पत्र में कुछ दिन पूर्व हुई एक मीटिंग की भी चर्चा की गई है. पत्र में संपादक को संबोधित करते हुए कहा गया है… ”आपको याद होगा कि पिछले सप्ताह हिन्दुस्तान प्रतिनिधि संजय कुमार के विवाह की बात 11 बजे की मीटिंग में हुई थी, आपने संजय को पार्टी देने की बात करते हुए कहा कि अगर तुम नहीं दे सकते तो विनायक को कह दो किसी पुलिस वाले को पकड़कर पार्टी का आयोजन करा देगा, तब भी मुझे काफी बुरा लगा था पर हमारा पारिवारिक संस्कार कभी यह इजाजत नहीं देता कि अपनों से बड़े या किसी मर्यादित व्यक्ति की बातों पर रिएक्ट करे, मैं कभी ऐसा पैसा नहीं चाहता जिसे समाज, मेरा परिवार या मेरे बच्चे हराम की कमाई समझें.”

बीते एक माह में संपादक के व्यवहार से क्षुब्ध होकर हिन्दुस्तान छोड़ने वाले दूसरे पत्रकार हैं विजेता. इसके पूर्व खेल डेस्क के प्रभारी नवीन चंद्र मनोज ने भी संपादक के व्यवहार से क्षुब्ध होकर हिन्दुस्तान से त्यागपत्र देकर प्रभात खबर ज्वाइन किया था. बताया जाता है कि हिन्दुस्तान, पटना में कार्यरत और कई वरीय पत्रकार संपादक अकु श्रीवास्तव के व्यवहार से क्षुब्ध हैं और जल्द ही ऐसे लोगों का समूह जिनकी संख्या दर्जन भर है, वो भी हिन्दुस्तान को टाटा बायबाय कर सकते हैं. विनायक विजेता अपनी अगली पारी किस अखबार के साथ शुरू करेंगे, इसका खुलासा नहीं हुआ है. भड़ास4मीडिया द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जहां सम्मान मिलेगा, वह वहीं जाएंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...