Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी न्यूज के एमडी बने पुनीत गोयनका

[caption id="attachment_17660" align="alignleft" width="71"]लक्ष्मी गोयललक्ष्मी गोयल[/caption]: लक्ष्मी गोयल का इस्तीफा हुआ मंजूर : नई पीढ़ी के कंधों पर बढ़ी जिम्मेदारी : जी न्यूज को संचालित करने वाली कंपनी जी न्यूज लिमिटेड (जेडएनएल) की तरफ से बांबे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) को सूचित किया गया है कि लक्ष्मी नारायण गोयल का कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. साथ ही निदेशक मंडल ने उन्हें गैर कार्यकारी निदेशक के दायित्व से भी मुक्त कर दिया है. 

लक्ष्मी गोयल

लक्ष्मी गोयल

: लक्ष्मी गोयल का इस्तीफा हुआ मंजूर : नई पीढ़ी के कंधों पर बढ़ी जिम्मेदारी : जी न्यूज को संचालित करने वाली कंपनी जी न्यूज लिमिटेड (जेडएनएल) की तरफ से बांबे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) को सूचित किया गया है कि लक्ष्मी नारायण गोयल का कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. साथ ही निदेशक मंडल ने उन्हें गैर कार्यकारी निदेशक के दायित्व से भी मुक्त कर दिया है. 

बोर्ड आफ डायरेक्टर्स ने जेडएनएल के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर पुनीत गोयनका की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है. ये सारे बदलाव 5 जुलाई से लागू किए गए हैं. उल्लेखनीय है कि पुनीत गोयनका सुभाष चंद्रा के बेटे हैं. सुभाष जी समूह की मुख्य कंपनी एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन हैं.

पुनीत

पुनीत

पुनीत के पास जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइज लिमिटेड (जेडईईएल उर्फ जील) का मैनेजिंग डायरेक्टर पद पहले से ही है. इस तरह वे जेडएनएल और जील, दोनों कंपनियों के एमडी हो गए हैं. लक्ष्मी नारायण गोयलल जी न्यूज को संचालित करने वाली कंपनी के एमडी वर्ष 2006 में बने थे. उनके समय में जी न्यूज ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया.

लक्ष्मी गोयल ने बिजनेस की शुरुआत पहले कृषि उत्पादों के धंधे से की थी. बाद में रीयल इस्टेट और हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट के बिजनेस में आए. फिर मीडिया में हाथ आजमाया. इन बदलावों के पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. पुनीत गोयनका को नेतृत्व सौंप कर जी के पहली पीढ़ी के मालिकान अब दूसरी पीढ़ी के कंधे पर कार्य संचालन का जिम्मा दे रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ravishankar vedoriya 9685229651

    July 7, 2010 at 12:14 pm

    badai ho punit ji

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...