Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

‘रमन सिंह सुरक्षित, छत्तीसगढ़ सुरक्षित’

: पत्रकार के हमलावरों को न पकड़े जाने से खफा मीडियाकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया :  कुछ दिनों पूर्व राजनांदगांव के पत्रकार और दैनिक ‘दावा’ के संपादक सूरज बुद्धदेव पर हुए जानलेवा हमले के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होता देख जिलेभर के पत्रकारों ने आंदोलन शुरू कर दिया है।

: पत्रकार के हमलावरों को न पकड़े जाने से खफा मीडियाकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया :  कुछ दिनों पूर्व राजनांदगांव के पत्रकार और दैनिक ‘दावा’ के संपादक सूरज बुद्धदेव पर हुए जानलेवा हमले के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होता देख जिलेभर के पत्रकारों ने आंदोलन शुरू कर दिया है।

प्रेस क्लब द्वारा कलेक्टोरेट के सामने पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। पत्रकारों के इस आंदोलन को स्थानीय जनप्रतिनिधि भी समर्थन दे रहे हैं। गुरुवार को पूर्व विधायक उदय मुदलियार धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। लोग आज असुरक्षित हैं, छत्तीसगढ़ में केवल मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सबसे सुरक्षित हैं। इसलिए उन्हें पूरा राज्य सुरक्षित लगता है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश राठौर ने कहा कि पत्रकारों पर लगातार हमले हो  रहे हैं। इसके बावजूद हमलावर अब तक पकड़े नहीं गए हैं। पत्रकारों पर हुए हमले को उन्होंने कलम की ताकत को रोकने की साजिश कही है।

इधर इस पूरे मामले को लेकर पत्रकारों ने डीएफओ केके बिसेन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। दावा के प्रधान संपादक दीपक बुद्धदेव ने शहर कोतवाली में मामला दर्ज करने आवेदन भी दे दिया है। उन्होंने कहा है कि वन अधिकारी अपने पद का दुरूपयोग कर रहे हैं। वन विभाग से संबंधित खबरें प्रकाशन के बाद ही उक्त घटना घटी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...