Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

फिर अपनी मांद में गए इंडिया टीवी व स्टार न्यूज

दो हफ्तों की फांय-फूंय के बाद इंडिया टीवी और स्टार न्यूज, दोनों धड़ाम हो गए। दोनों अपनी-अपनी खोल में सिमट गए। आलराउंडर और सदाबहार बल्लेबाज की तरह आज तक ने न सिर्फ नंबर वन की कुर्सी पर अपने को इस हफ्ते भी कायम रखा बल्कि अपने प्रतिद्वंदियों को काफी पीछे धकेलने में भी कामयाबी हासिल की। इस हफ्ते आज तक की टीआरपी 17.6 रही जबकि इंडिया टीवी और स्टार न्यूज की क्रमशः 15.7 और 14.2। पिछले हफ्ते इंडिया टीवी और स्टार न्यूज दोनों आज तक के बिलकुल सिर के करीब पहुंच चुके थे। इससे कयास लगाया जाने लगा था कि क्या अगले हफ्ते आज तक नंबर वन की कुर्सी पर जमा रह पाएगा? दूसरा कयास यह था कि क्या स्टार न्यूज, जो सिर्फ खबरों के दम पर लगातार तरक्की कर रहा है, उसकी तरक्की की गति कायम रहेगी? 

क्या वो इंडिया टीवी को मात देते हुए नंबर दो या फिर आज तक को भी मात देते हुए नंबर की कुर्सी पर जम पाएगा? पर इन सवालों का जवाब इस हफ्ते की टीआरपी से मिल गया। स्थिति अब भी कई हफ्तों की तरह ही है, कुछ एक हफ्तों को छोड़कर। आज तक नंबर वन। उसके बाद इंडिया टीवी। उसके बाद स्टार न्यूज। जी न्यूज हमेशा की तरह चौथे पोजीशन पर, 10.8 अंकों के साथ है। एनडीटीवी इंडिया ने 8.5 की टीआरपी हासिल कर आईबीएन7 को पीछे धकेल दिया है। आईबीएन7 8.3 के साथ छठें स्थान पर है। न्यूज 24 सातवें पोजीशन पर आसीन है। उसकी टीआरपी 6.3 है जबकि सहारा का समय 5.8 लेकर ठीक उसके पीछे पड़ा हुआ है। लाइव इंडिया 3.4 और डीडी न्यूज 3.0 के साथ लगातार मुकाबले में बने हुए हैं।

चैनल
पिछले 4 हफ्ते
पिछला हफ्ता
इस हफ्ते
नफा-नुकसान
आज तक
17.6
16.6
17.6
1.1
इंडिया टीवी
17.3
16.3
15.7
-0.6
स्टार न्यूज
15.3
16.2
14.2
-2.1
जी न्यूज
11.1
10.2
10.8
0.7
एनडीटीवी इंडिया
7.5
7.9
8.5
0.6
आईबीएन7
8.5
8.2
8.3
0.2
न्यूज24
5.6
6.0
6.3
0.3
समय
5.4
6.3
5.9
-0.4
तेज
3.4
3.7
4.0
0.3
लाइव इंडिया
3.3
3.5
3.4
-0.1
डीडी न्यूज
2.9
3.1
3.0
-0.1
इंडिया न्यूज
2.0
2.1
2.3
0.2
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...