दो हफ्तों की फांय-फूंय के बाद इंडिया टीवी और स्टार न्यूज, दोनों धड़ाम हो गए। दोनों अपनी-अपनी खोल में सिमट गए। आलराउंडर और सदाबहार बल्लेबाज की तरह आज तक ने न सिर्फ नंबर वन की कुर्सी पर अपने को इस हफ्ते भी कायम रखा बल्कि अपने प्रतिद्वंदियों को काफी पीछे धकेलने में भी कामयाबी हासिल की। इस हफ्ते आज तक की टीआरपी 17.6 रही जबकि इंडिया टीवी और स्टार न्यूज की क्रमशः 15.7 और 14.2। पिछले हफ्ते इंडिया टीवी और स्टार न्यूज दोनों आज तक के बिलकुल सिर के करीब पहुंच चुके थे। इससे कयास लगाया जाने लगा था कि क्या अगले हफ्ते आज तक नंबर वन की कुर्सी पर जमा रह पाएगा? दूसरा कयास यह था कि क्या स्टार न्यूज, जो सिर्फ खबरों के दम पर लगातार तरक्की कर रहा है, उसकी तरक्की की गति कायम रहेगी?
क्या वो इंडिया टीवी को मात देते हुए नंबर दो या फिर आज तक को भी मात देते हुए नंबर की कुर्सी पर जम पाएगा? पर इन सवालों का जवाब इस हफ्ते की टीआरपी से मिल गया। स्थिति अब भी कई हफ्तों की तरह ही है, कुछ एक हफ्तों को छोड़कर। आज तक नंबर वन। उसके बाद इंडिया टीवी। उसके बाद स्टार न्यूज। जी न्यूज हमेशा की तरह चौथे पोजीशन पर, 10.8 अंकों के साथ है। एनडीटीवी इंडिया ने 8.5 की टीआरपी हासिल कर आईबीएन7 को पीछे धकेल दिया है। आईबीएन7 8.3 के साथ छठें स्थान पर है। न्यूज 24 सातवें पोजीशन पर आसीन है। उसकी टीआरपी 6.3 है जबकि सहारा का समय 5.8 लेकर ठीक उसके पीछे पड़ा हुआ है। लाइव इंडिया 3.4 और डीडी न्यूज 3.0 के साथ लगातार मुकाबले में बने हुए हैं।
|
चैनल
|
पिछले 4 हफ्ते
|
पिछला हफ्ता
|
इस हफ्ते
|
नफा-नुकसान
|
| आज तक |
17.6
|
16.6
|
17.6
|
1.1
|
| इंडिया टीवी |
17.3
|
16.3
|
15.7
|
-0.6
|
| स्टार न्यूज |
15.3
|
16.2
|
14.2
|
-2.1
|
| जी न्यूज |
11.1
|
10.2
|
10.8
|
0.7
|
| एनडीटीवी इंडिया |
7.5
|
7.9
|
8.5
|
0.6
|
| आईबीएन7 |
8.5
|
8.2
|
8.3
|
0.2
|
| न्यूज24 |
5.6
|
6.0
|
6.3
|
0.3
|
| समय |
5.4
|
6.3
|
5.9
|
-0.4
|
| तेज |
3.4
|
3.7
|
4.0
|
0.3
|
| लाइव इंडिया |
3.3
|
3.5
|
3.4
|
-0.1
|
| डीडी न्यूज |
2.9
|
3.1
|
3.0
|
-0.1
|
| इंडिया न्यूज |
2.0
|
2.1
|
2.3
|
0.2
|











