Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

”प्रमोशन-इनक्रीमेंट से सेलरी स्लिप बनने में हुई देरी”

लाइव इंडिया के कई पत्रकारों ने भड़ास4मीडिया से संपर्क साध कर पिछले महीने की सेलरी न मिलने की शिकायत कुछ दिनों पहले की थी। कुछ लोगों ने यह भी बताया था कि उन्हें जो चेक मिला वो बाउंस हो गया। इन लोगों को आशंका थी कि कहीं अधिकारी ब्रदर्स से निकलकर नए निजाम एचडीआईएल के हाथ में इस चैनल के पहुंचने के बाद स्थितियां ठीक होने की बजाय बिगड़ने तो नहीं जा रहीं! इन सभी आशंकाओं और सूचनाओं के बारे में जब लाइव इंडिया के सीईओ सुधीर चौधरी से भड़ास4मीडिया प्रतिनिधि ने आज संपर्क साधा तो उन्होंने इन सारी बातों को कुछ शरारती तत्वों द्वारा चैनल की छवि खराब करने की साजिश करार दिया। उनका कहना था कि चैनल की सकारात्मक बातें प्रचारित होने की जगह बेसिर-पैर की बातें फैलाई जा रही हैं जो किसी तरह से उचित नहीं है।

उन्होंने बताया कि पिछले महीने चैनल के ढेर सारे लोगों का प्रमोशन और इनक्रीमेंट किया गया। इसके कारण इस बार नई सेलरी स्लिप तैयार करने में स्वाभाविक रूप से थोड़ी देरी हुई। कुछ लोगों ने इस देरी को कई आशंकाओं में तब्दील कर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि एचडीआईएल कंपनी के हाथों में चैनल का भविष्य पूरी तरह उज्जवल है। उन्होंने बताया कि ये जो मंदी की मार है उससे एचडीआईएल किसी तरह प्रभावित नहीं होगी बल्कि हम भविष्य में तीन-चार नए चैनल लाने की योजना बनाए हुए हैं। इसके लिए अलग से बजट रख दिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि एचडीआईएल सिर्फ रियल स्टेट की कंपनी नहीं है बल्कि वो अब दूसरे कई क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। इस कारण किसी को भी किसी तरह की आशंका में नहीं जीना चाहिए।

उनका कहना था कि एक सर्वे की रिपोर्ट का कहना है कि रियल स्टेट की कंपनियों में एचडीआईएल सबसे भरोसेमंद और मजबूत आधार वाली है। इस सर्वे में लोगों से इस कंपनी में बिना डरे निवेश करने की सलाह भी दी गई। इससे यह जाहिर होता है कि एचडीआईएल पेशेवर तरीके से काम करने वाली एक बड़ी कंपनी है। सुधीर चौधरी ने दुख जताया कि कुछ लोग संस्थान में रहते हुए भी संस्थान को बदनाम करने और गलत छवि पेश करने में लगे हैं। उन्होंने खुद के बारे में उड़ रही अफवाहों पर भी विराम लगाते हुए कहा कि वे लाइव इंडिया छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। उनके बारे में कई तरह की अफवाहें समय-समय पर शरारती तत्वों द्वारा उड़ाई जाती हैं। चैनल लगातार बेहतर दिशा में जा रहा है और हम जल्द ही इसे उस मुकाम पर ले जाएंगे जहां पहुंचाने की मंशा चैनल के शीर्ष नेतृत्व की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...