Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

”सुधर जाओ न्यूज चैनलों, जिम्मेदार बनो”

सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से न्यूज चैनलों को सलाह दिया गया है कि वे संयम बरतें। ऐसा कुछ न करें जिससे किसी की जान खतरे में पड़े। यह सलाह राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा मंत्रालय में दर्ज कराई गई एक शिकायत के बाद दी गई है। शिकायत में एनसीपीसीआर ने कहा कि 13 सितंबर को देश की राजधानी में बम धमाकों के बाद न्यूज चैनलों ने गुब्बारे बेचने वाले एक बच्चे के इंटरव्यू को बार-बार दिखाया। 12 वर्षीय राहुल ने धमाकों को अंजाम देने वाले शख्स को बम रखते देखने का दावा किया था। इस प्रकार वह इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी गवाह है। एनसीपीसीआर का कहना है कि इस बच्चे को दिखाने से इसकी जान खतरे में पड़ गई है। वो आतंकियों के निशाने पर आ चुका है। एनसीपीसीआर ने न्यूज चैनलों को असंवेदनशील करार दिया। 

एनसीपीसीआर ने कहा है कि न्यूज चैनलों ने ट्रेजडी को कैश कराने की होड़ में बच्चे की सुरक्षा की बिलकुल चिंता नहीं की और उसकी पहचान देश-दुनिया के सामने उजागर कर दिया। आयोग की सदस्या संध्या बजाज का कहना है कि मीडिया को और ज्यादा जिम्मेदार बनने की जरूरत है। उन्हें यह एहसास होना चाहिए कि बच्चे की पहचान उजागर कर उसकी जिंदगी को दांव पर लगा दिया है। उन्हें चेहरे व पहचान को छुपाना चाहिए था। यह मासूम अपनी सुरक्षा खुद नहीं कर सकता। इसकी चिंता चैनलों को होनी चाहिए थी।

इस शिकायत पर सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से इंडियन ब्राडकास्टिंग फाउंडेशन (आईबीएफ) और न्यूज ब्राडकास्टर एसोसिएशन (एनबीए) को कहा गया है कि वे न्यूज चैनलों को किसी की जान खतरे में डालनी वाली खबरें न दिखाने के लिए निर्देशित करें। साथ ही मंत्रालय ने खबरों के चयन में ज्यादा सावधानी और संयम बरतने की सलाह दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...