Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

मीडिया से निकाले गए कर्मियों की सुध कौन लेगा?

जेट एयरवेज के 1900 कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद मीडिया की तरफ से तूफान खड़ा कर दिया जाता है और जेट एयरवेज के चीफ नरेश गोयल को सभी कर्मचारियों को वापस लेने की घोषणा करनी पड़ती है। पर मीडिया में काम करने वाले सैकड़ों लोग जब बाहर किए जाते हैं तो फिर यही मीडिया वाले चुप्पी क्यों साध लेते हैं? मीडिया से निकाले गए कर्मचारियों को फिर से रखवाने के लिए न तो नेता आंदोलन करते हैं और न मीडिया का कोई हिस्सा सामने आता है। दैनिक जागरण समूह और टीवी 18 की तरफ से संयुक्त रूप से जो बिजनेस अखबार गुजरात से निकालने की योजना बनाई गई थी, उसके लिए दर्जनों पत्रकारों को भर्ती कर लिया गया। बाद में एक दिन इस अखबार को निकालने से पहले ही बंद करने की घोषणा कर दी जाती है। एक झटके में दर्जनों पत्रकार सड़क पर आ गए। 

बिजनेस स्टैंडर्ड अपना राजकोट एडीशन चुपचाप बंद कर देता है। उसमें कार्यरत ढेर सार मीडियाकर्मी बेरोजगार हो जाते हैं। कभी ई-24 तो कभी इंडिया न्यूज तो कभी वायस आफ इंडिया सैकड़ों लोगों को निकाल बाहर करता है लेकिन उन बेरोजगारों की आंसुओं की कोई परवाह नहीं करता। हिंदुस्तान से एक जमाने में निकाले गए सैकड़ों लोग अब भी झंडा डंडा लेकर आंदोलन रत हैं पर उन्हें कोई पूछ नहीं रहा। अन्य मीडिया हाउसों में भी कभी इकट्ठे तो कभी फुटकर, कर्मचारी निकाले जाते रहे हैं और अब भी निकाले जा रहे हैं। लेकिन देश-दुनिया को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली मीडिया के पास खुद के घर के मामले में अपने परम अनैतिक रवैये को लेकर कोई सफाई, तर्क या समझ नहीं है।

मीडिया के इस दोगले चरित्र के बारे में क्या कहीं बहस शुरू हो सकती है?

भड़ास4मीडिया इस पर बहस के लिए पहल करना चाहता है। अगर आप मीडिया में कार्यरत हैं या बेरोजगार हैं, चाहें तो अपनी पहचान छुपाते हुए, इस बारे में अपने अनुभव, विचार लिखकर भड़ास4मीडिया तक पहुंचा सकते हैं। दूसरों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाली मीडिया की पोल खोलने के लिए आगे आइए। आपके विचारों को हम प्रकाशित करेंगे।

विषय है- जेट एयरवेज से निकाल गए कर्मियों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने वाली मीडिया अपने कर्मियों के प्रति कितनी संवेदनशील है?

आप अपने विचार [email protected] पर भेज सकते हैं।

आपका 

-यशवंत सिंह

संपादक, भड़ास4मीडिया : हिंदी मीडिया की खबरों का सबसे बड़ा पोर्टल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...