Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

कोड़ा के नजदीकी कई पत्रकारों से पूछताछ

: अरुप चटर्जी और उनकी कंपनी प्रणामी कम्युनिकेशन को जांच में क्लीनकिट : खबर है कि रांची के कई पत्रकारों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तलब किया है. इनमें प्रिंट व टीवी, दोनों के पत्रकार हैं. सूत्रों के मुताबिक एक न्यूज चैनल के ब्यूरो चीफ को भी आईटी डिपार्टमेंट द्वारा बुलाया गया. इन सभी लोगों पर आरोप है कि मधु कोड़ा से पैसे लिए और उन्हें चुनाव में ओबलाइज किया. हालांकि मधु कोड़ा भ्रष्टाचार मामले की जांच के दौरान इन पत्रकारों को आईटी डिपार्टमेंट द्वारा सम्मन जारी किए जाने को रुटीन की कार्यवाही बताया जा रहा है पर मीडिया के जानकारों का कहना है कि यहां भी पेड न्यूज का मामला है.

: अरुप चटर्जी और उनकी कंपनी प्रणामी कम्युनिकेशन को जांच में क्लीनकिट : खबर है कि रांची के कई पत्रकारों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तलब किया है. इनमें प्रिंट व टीवी, दोनों के पत्रकार हैं. सूत्रों के मुताबिक एक न्यूज चैनल के ब्यूरो चीफ को भी आईटी डिपार्टमेंट द्वारा बुलाया गया. इन सभी लोगों पर आरोप है कि मधु कोड़ा से पैसे लिए और उन्हें चुनाव में ओबलाइज किया. हालांकि मधु कोड़ा भ्रष्टाचार मामले की जांच के दौरान इन पत्रकारों को आईटी डिपार्टमेंट द्वारा सम्मन जारी किए जाने को रुटीन की कार्यवाही बताया जा रहा है पर मीडिया के जानकारों का कहना है कि यहां भी पेड न्यूज का मामला है.

कई मीडिया हाउसों ने मधु कोड़ा से दो नंबर में पैसे लिए. उन्हें जमकर प्रचार दिया. उनकी खूब खबरें छपीं और दिखाई गईं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हाथ कुछ दस्तावेज लगे हैं जिससे पता चलता है कि कोड़ा ने किन-किन लोगों को कितने-कितने पैसे दिए. बताया जाता है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जिन पत्रकारों से पूछताछ की है उसमें सहारा समय और ईटीवी के भी जर्नलिस्ट शामिल हैं. कुछ लोगों का कहना है कि पत्रकारों से पूछताछ का यह मामला तीन महीने पहले का है. पर जांच अब भी जारी है. सूत्रों के मुताबिक ईटीवी के लोगों ने अपना जवाब इनकम टैक्स को भेज दिया है पर सहारा समय के लोग अभी तक अपना लिखित पक्ष इनकम टैक्स के सामने नहीं रख सके हैं.

उधर, बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की जांच में अरुप चटर्जी और उनकी कंपनी प्रणामी कम्युनिकेशन को क्लीन चिट मिल गई है. अरुप चटर्जी ने जब रांची से प्रणामी कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले न्यूज 11 नामक रीजनल न्यूज चैनल लांच किया तो कई लोगों ने आरोप लगाया कि इसमें मधु कोड़ा और विनोद सिन्हा का पैसा लगा है. इस आशय की शिकायत इनकम टैक्स समेत कई उन विभागों से की गई जो मधु कोड़ा मामले की जांच कर रहे थे. इनकम टैक्स ने अरुप चटर्जी की कंपनी के एकाउंट की गहराई से छानबीन की और पाया कि कंपनी में जो निवेश है, उससे मधु कोड़ा या विनोद सिन्हा का कोई लेना देना नहीं है. प्रणामी कम्युनिकेशन के निदेशक अरुप चटर्जी भड़ास4मीडिया से बातचीत में कहते हैं कि वे हमेशा से कहते रहे हैं कि कंपनी का मधु कोड़ा और विनोद सिन्हा से कोई लेना देना नहीं है.

(ये सारी जानकारियां रांची के एक पत्रकार के जरिए मिली है. अगर आपके पास भी इस मामले से संबंधित कोई जानकारी हो तो [email protected] पर भेज दें. उपरोक्त खबर पर खंडन-मंडन नीचे कमेंट लिखकर कर सकते हैं.)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajiv

    July 26, 2010 at 8:16 am

    Arup chatterji ki chhavi thik nahi hai. is company ko clean chit milana clean nahi hai. Arup mamle ki cbi inquiry ho.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...