Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नागेंद्र यादव एडीटर बने

वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र यादव अब दैनिक हिंदुस्तान  की भागलपुर यूनिट के स्थानीय संपादक होंगे। वे लखनऊ से 9 जून को ट्रेन से रवाना होंगे और भागलपुर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। लखनऊ में लंबे समय से दैनिक हिंदुस्तान में कार्यरत नागेंद्र ने अपना करियर लखनऊ में ही वर्ष 1983 में नवजीवन अखबार से शुरू किया था। इसके बाद वे 1984 में लखनऊ में ही दैनिक जागरण के साथ हो लिए। वर्ष 1985 में पटना में पाटलिपुत्र टाइम्स लांच किया। बाद में पटना में ही उन्होंने वर्ष 1985 में  दैनिक हिंदुस्तान में बतौर सीनियर सब एडीटर ज्वाइन कर लिया और तभी से दैनिक हिंदुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।

दैनिक हिंदुस्तान में सीनियर सब एडीटर के साथ पारी शुरू करने वाले नागेंद्र पटना में वर्ष 1996 तक रहे। बाद में उनका तबादला उनके शहर लखनऊ हो गया। वे लखनऊ हिंदुस्तान में चीफ सब एडीटर बनकर आए और बाद में अपने कार्य के जरिए वे लगातार तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते रहे। उन्होंने यहीं पर डिप्टी न्यूज एडीटर और न्यूज एडीटर पद हासिल किए। अब रेजीडेंट एडीटर पद पर प्रमोट करके उन्हें भागलपुर संस्करण संभालने का दायित्व दिया गया है।

मूलतः जौनपुर शहर के रहने वाले नागेंद्र ने अपनी सारी पढ़ाई-लिखाई लखनऊ में की और लखनऊ विवि से एमए किया। वे मूलतः थिएटर और लिट्रेचर पर विशेषज्ञता रखने वाले पत्रकार हैं। साथ ही पत्रकारिता में उस धारा के प्रतीक हैं जो दिखावे और तामझाम के बजाय चुपचाप अपने कार्य को संपूर्ण गुणवत्ता और लगन के साथ संपादित करती है। बेहद सरल और सहज व्यवहार के साथ सादगी भरा जीवन जीने वाले नागेंद्र को भागलपुर जैसी नौ संस्करणों वाली यूनिट को चलाने का चुनौतीपूर्ण दायित्व मिला है। बी4एम उन्हें सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...