Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

प्रेस क्लब आफ इंडिया सिर्फ धनी पत्रकारों के लिए है?

amitदेश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित प्रेस क्लब आफ इंडिया के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। सबसे पहले मैं नई टीम को जीत के लिए बधाई देता हूं। मैं अपने बारे में बता दूं। एक न्यूज चैनल में काम करने वाला मैं अदना सा पत्रकार हूं। मैं पहले किसी और शहर में काम करता था। हाल ही में तबादले के बाद दिल्ली आया हूं। यहां के प्रेस क्लब के बारे में मैंने काफी कुछ सुन रखा था। उसे नजदीक से देखने-जानने की बड़ी ख्वाहिश थी। मेरे एक मित्र के माध्यम से ये तमन्ना भी जल्दी पूरी हो गयी। 

amitदेश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित प्रेस क्लब आफ इंडिया के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। सबसे पहले मैं नई टीम को जीत के लिए बधाई देता हूं। मैं अपने बारे में बता दूं। एक न्यूज चैनल में काम करने वाला मैं अदना सा पत्रकार हूं। मैं पहले किसी और शहर में काम करता था। हाल ही में तबादले के बाद दिल्ली आया हूं। यहां के प्रेस क्लब के बारे में मैंने काफी कुछ सुन रखा था। उसे नजदीक से देखने-जानने की बड़ी ख्वाहिश थी। मेरे एक मित्र के माध्यम से ये तमन्ना भी जल्दी पूरी हो गयी। 

एक बार मुझे उनके साथ वहां जाने का मौका मिला। वहां पर बड़े पत्रकारों को मौजूद देख कर बहुत खुशी हुई। मुझे लगा की यहां पर वरिष्ठों से कुछ न कुछ अवश्य सीखने को मिलेगा। मैंने क्लब की सदस्यता के बारे में जानने की कोशिश की। जब काउंटर पर बैठे एक व्यक्ति ने मुझे इसकी सदस्यता राशि दस हजार रुपये बतायी तो मैं चौंक गया। मुझे ये समझ में नहीं आया कि आखिर इतनी सदस्यता राशि करने के पीछे क्या कारण है? क्या ये केवल कुलीन पत्रकारों का क्लब है या केवल उन लोगों को क्लब है जिनकी सेलरी लाखों में है?

मुझे ये जानकर बहुत अफसोस हुआ कि जिस भेदभाव के खिलाफ हम लड़ते हैं, जिनके खिलाफ लिखते हैं, जिनके खिलाफ हम आवाज उठाते हैं, उसी भेदभाव का शिकार खुद पत्रकार भी है। यहां भी सामंती और दलित व्यवस्था कायम है। जो बड़े पत्रकार हो गये हैं या जिनके पास बड़ा बैनर है, उनके लिए क्लब के दरवाजे खुले हैं। जो पत्रकार बेचारा है, छोटा है, उसकी कमाई लाखों में न होकर हजारों में है, उसके लिए प्रेस क्लब आफ इंडिया के दरवाजे बंद हैं। आप खुद ही बताएं की कितने ऐसे पत्रकार मित्र हैं जो दस हजार रुपये सदस्यता शुल्क दे सकते हैं?

आम पत्रकारों की आर्थिक स्थिति के बारे में किसी से कुछ छिपा नहीं है। इस बारे में आप भी जानते हैं और हम भी। इसके बावजूद भी मेंबरशिप फी 5000 से बढ़ाकर 10000 रुपये करने का मतलब है कि क्लब अब आर्थिक रुप से संपन्न पत्रकारों को ही अपने यहां जगह देना चाहता है। अधिसंख्य पत्रकारों की तरह मैं भी मध्यमवर्गीय परिवार का हूं। ऐसे में मुझे लगता है कि देश के नामचीन पत्रकारों के साथ बैठने और उनको नजदीक से जानने का मेरा सपना अधूरा ही रह जाएगा।

नए जीते पदाधिकारियों से मेरा विनम्र निवेदन है की कृपया इस क्लब की सदस्यता प्रकिया को आसान बनाएं जिससे मेरे जैसे कई पत्रकार इस प्रतिष्ठित क्लब के मेंबर बन सकें। आप क्लब के भले के लिए कई कार्य करेंगे, उनमें से अगर आप इस मसले पर भी ध्यान दें तो हम जैसे कई पत्रकार आपके आभारी रहेंगे।


लेखक अमित कुमार श्रीवास्तव से [email protected] के जरिए संपर्क किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...