महाराष्ट्र सरकार ने लोकमान्य तिलक जीवन गौरव पुरस्कार इस वर्ष पदमश्री कुमार केतकर को दिये जाने की घोषणा की है. कुमार केतकर चालीस वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. कुमार केतकर इंडियन एक्सप्रेस समूह के मराठी दैनिक ‘लोकसत्ता’ के मुख्य संपादक हैं.
कुमार केतकर इससे पहले महाराष्ट्र टाइम्स एवं लोकमत अखबार में भी मुख्य संपादक के पद पर रह चुके हैं. उन्होंने ने डेली आब्जर्वर के स्थानीय संपादक एवं इकोनामिक्स टाइम्स के विशेष संवाददाता के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं. श्री केतकर के पत्रकारिता में दिये योगदान को देखते हुए सन 2001 में केंद्र सरकार ने उन्हें ‘पदमश्री’ सम्मान से नवाजा था.
कुमार केलकर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाचार संकलन के लिये ‘जाएंट्स इंटरनेशनल पुरस्कार’ भी मिल चुका है. वे ‘राजीवगांधी पुरस्कार, नवरतन तथा रत्न दर्पण’ जैसे महत्वपूर्ण सम्मानों से भी नवाजे जा चुके हैं. आर्थिक विषय पर बेहतर लेखन के लिए कुमार केतकर को ‘सी.डी.देशमुख’ पुरस्कार के लिये भी चुना गया है. कुमार ने देश-विदेश के कई विश्वविद्यालयों में विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी रखे हैं.
तिलक जीवन गौरव पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को प्रदान किया जाता है. इस पुरस्कार के तहत राज्य सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये नकद, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान किया जाता है.












yuva gunj
August 27, 2010 at 10:20 am
mubark ho sir ji