Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुभाष चंद्रा, वाशिंद्र, निधि, विवेक हाजिर हों

जी ग्रुप के रीजनल न्यूज चैनल ‘जी न्यूज यूपी’ में प्रसारित एक खबर के चलते जी ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा, जी न्यूज यूपी के एडिटर वाशिंद्र मिश्र, एंकर निधि, रिपोर्टर विवेक को प्रतापगढ़ की एक अदालत ने 17 सितंबर 2010 को हाजिर होने का आदेश दिया है. नवम्बर 2009 में जी न्यूज यूपी पर आधे घंटे की एक खबर प्रसारित की गई थी. इस खबर में एक लड़की ने सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. आगरा से चली इस खबर की काफी चर्चा हुई थी. चरित्र हनन करने वाली इस खबर के खिलाफ एडवोकेट विनोद पाण्डेय ने मुकदमा दायर किया.

जी ग्रुप के रीजनल न्यूज चैनल ‘जी न्यूज यूपी’ में प्रसारित एक खबर के चलते जी ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा, जी न्यूज यूपी के एडिटर वाशिंद्र मिश्र, एंकर निधि, रिपोर्टर विवेक को प्रतापगढ़ की एक अदालत ने 17 सितंबर 2010 को हाजिर होने का आदेश दिया है. नवम्बर 2009 में जी न्यूज यूपी पर आधे घंटे की एक खबर प्रसारित की गई थी. इस खबर में एक लड़की ने सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. आगरा से चली इस खबर की काफी चर्चा हुई थी. चरित्र हनन करने वाली इस खबर के खिलाफ एडवोकेट विनोद पाण्डेय ने मुकदमा दायर किया.

जी न्यूज़ के चेयरमैन सुभाष चंद्रा, जी न्यूज़ यूपी के एडिटर वाशिन्द्र मिश्र, जी न्यूज़ यूपी की एंकर निधि और जी न्यूज यूपी, आगरा के रिपोर्टर विवेक को आरोपी बनाया गया. एडवोकेट विनोद पांडेय का कहना है कि मुकदमें में दफा 504, 120बी के तहत आरोप सही पाया गया. अब इन सारे लोगों को प्रतापगढ़ एसीजेएम कोर्ट में 17 सितंबर 2010 को हाजिर होने का आदेश पारित हुआ है.

एडवोकेट विनोद पांडेय, जो बार एसोसिएशन प्रतापगढ़ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, का कहना है कि यह खबर लाइव नहीं चली बल्कि खबर की पैकेजिंग की गयी थी. अगर लाइव चलती तो केवल रिपोर्टर की गलती हो सकती थी लेकिन यह खबर हर डेस्क से गुजर कर ऑन एयर हुयी थी. इससे साफ पता चलता है कि इस ब्लंडर के लिए सब जिम्मेदार हैं. एडवोकेट विनोद पांडेय के मुताबिक अगर गलत खबर दिखाने पर लाइव इंडिया नामक चैनल कुछ समय के लिए बैन किया जा सकता है तो कुछ ऐसी ही बेसिर-पैर की आधे घंटे की खबर दिखाने वाले चैनल को भी दंड मिलना चाहिए. जी न्यूज यूपी ने पूरी दुनिया के सामने शिवपाल सिंह यादव का चरित्र हनन किया है. अब खबर की सत्यता सबके सामने आ चुकी है. देखना है कि अदालत का फैसला क्या होता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. manoharlal

    August 28, 2010 at 1:29 pm

    sahi hai ek sabak hoga pure media ke liye , jyada jaldi karo aur trp ki hod me sab mariyada bhul gaye yeh bade banner.

  2. khabri

    August 29, 2010 at 3:54 am

    मै बोलूगां तो बोलोगे कि बोलता है। एक नहीं जी यूपी ने टीआरपी के चक्‍कर में ऐसी ऐसी खबरे सनसनी फैलाने के लिए चलायी है अगर उनकी पड़ताल होने लगे तो इस पर इसकी उम्र के दिनों के बराबर मुकदमें होगे। फर्जी खबरों का बादशाह है जी यूपी

  3. vinod

    September 5, 2010 at 5:50 pm

    yeh galat hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...