Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

विनोद कापड़ी ने इनपुट पर फोड़ा ठीकरा

नंबर तीन होने से इंडिया टीवी में बेचैनी : टीआरपी लिस्ट में इस बार इंडिया टीवी नंबर तीन पोजीशन पर क्या खिसका, चैनल के अंदर कोहराम मच गया है। सूत्रों का कहना है कि चैनल के मैनेजिंग एडीटर विनोद कापड़ी ने न्यूज रूम के सभी सदस्यों को एक आंतरिक मेल जारी कर चैनल के नंबर तीन पर जाने के लिए इनपुट टीम को जिम्मेदार ठहराया है। इस मेल से न्यूज रुम में सरगर्मी बढ़ गई है। खासकर इनपुट के लोग काफी नाराज हो गए हैं। 

नाम न छापने की शर्त पर इंडिया टीवी के एक पत्रकार का कहना है कि सारी सफलताएं विनोद कापड़ी अपने खाते में लेते रहे हैं और अब जब असफलता स्वीकारने का वक्त आया तो दोष दूसरों पर मढ़ दिया।

सूत्रों का कहना है कि एक जमाने में यह चैनल अपने ”एक्सक्लूसिव-ब्रेकिंग न्यूज ज्यादा, ड्रामा-तमाशा कम” के फार्मूले पर लगातार चलकर टीआरपी लिस्ट में काफी उपर चढ़ा। कई बार नंबर वन की कुर्सी तक जा पहुंचा। धीरे-धीरे ड्रामे-तमाशे पर अंधविश्वास ज्यादा बढ़ता गया। इससे रीयल एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग न्यूज कमतर होती चली गईं। जो दिखाई भी जातीं वो सामान्य श्रेणी की खबरें होतीं जिन्हें ड्रामाई तरीके से परोसा जाता।  इन दिनों चौबीसों घंटे खबर की बजाय तमाशा दिखाया जाने लगा है। चैनल में कार्यरत सूत्रों के मुताबिक इसका खामियाजा टीआरपी से हाथ धोकर चुकाना पड़ा तो अब हर किसी को दूसरों में गलती नजर आने लगी है।

सूत्रों के मुताबिक विनोद कापड़ी द्वारा भेजे गए मेल से न्यूज रूम में असंतोष है। नौकरी खोने के भय से कोई कुछ साफ-साफ बोलने से हिचक रहा है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इंडिया टीवी के इनपुट की टीम के कुछ लोगों पर चैनल के टीआरपी लिस्ट से खिसकने की गाज गिराई जा सकती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...