Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मोस्ट वांटेड व हत्यारे रीतलाल का बधाई संदेश

: हमाम में सब नंगे हैं : प्रिय यशवंत जी, भड़ास पर मुन्ना बजरंगी से संबधित ‘हिन्दुस्तान’ में छपे विज्ञापन से संबंधित खबर पढी। अखबारों का प्रबंधन पैसे के लिए कुछ भी करेगा वाली स्थिति में है। ऐसा नहीं कि यह मामला सिर्फ एक अखबार का है। आप अगर नजर दौडाएंगे तो पाएंगे कि हमाम में सब नंगे हैं। आप दैनिक जागरण के पटना संस्करण का बीते 17 अगस्त का अंक देख लें। इसमें छपा एक विज्ञापन चकित कर देने वाला है। पटना पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड और बीते तीन साल से पच्चीस हजार का इनामी रीतलाल यादव का विज्ञापन इस अखबार में छापा गया है।

यह वही रीतलाल है जिसने कई स्वतंत्र इंसानों की बेरहमी से हत्या कर दी जिसके कारनामें खुद दैनिक जागरण ने ही कई बार छापे हैं। पर चंद पैसों के लिए अखबार ने ऐसे अपराधी का स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामना संबंधी विज्ञापन छापा है जिस अपराधी को स्वतंत्रता का अर्थ ही नहीं पता होगा। यशवंत जी, मुझे लगता है कि ऐसे मामलों में अखबार प्रबंधन की मजबूरियां भी हैं। अगर अखबार प्रबंधन ऐसे लोगों को संरक्षण नहीं देगा तो जरूरत पड़ने पर दूसरे अखबारों के कर्मचारियों पर हमला करने के लिए आदमी कहां से आएंगे। शायद आपको याद होगा कुछ साल पूर्व पटना में हिन्दुस्तान और जागरण के कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का मामला। तब भी दोनों ओर से अपराधी और असामाजिक तत्वों ने हिस्सा लिया था। अब वह दिन भी दूर नहीं जब अपराधियों के इशारे पर अखबार प्रबंधन नाचेगा।

एक पत्रकार

पटना

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. अमित गर्ग. जयपुर. राजस्थान.

    August 31, 2010 at 5:06 am

    एकदम सही कहा आपने भाई. आपको साधुवाद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...