Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रविशंकर ठिकाने लगे, राजेश बादल नए कप्तान

वायस आफ इंडिया में बड़े फेरबदल की खबर है। रामकृपाल सिंह के जाने के बाद ग्रुप एडीटर बने रविशंकर को प्रबंधन ने बैक टू पैवेलियन का इशारा कर दिया है। उन्हें और उनके खासमखास अम्मार अल्वी को बाकी सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर 15 दिनों के भीतर लाइफ स्टाइल चैनल लांच करने के लिए कहा गया है। वीओआई रीजनल को हेड कर रहे मैनेजिंग एडीटर राजेश बादल को नेशनल की भी कमान सौंप दी गई है। खबर है कि प्रबंधन अब पूरा जोर यूपी पर लगा रहा है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। यूपी को हेड कर रहे हैं अगस्त्य अरुणांचल। उनके टीम में प्रमुख भूमिका में प्रशांत कुमार हैं। ये दोनों हाल में ही इंडिया टीवी से इस्तीफा देकर वीओआई के हिस्से बने हैं। सूत्रों का कहना है कि वीओआई के नेशनल चैनल को अब एनसीआर चैनल के रूप में तब्दील करने की योजना है।

इसीलिए नेशनल टीम के ज्यादातर अच्छे लोगों को अब यूपी के चैनल के लिए लगा दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि रविशंकर के बेहद कड़क रवैये से चैनल के ज्यादातर कर्मी नाखुश थे। बात-बात में अपशब्द कहने और टीवी को प्रिंट के हिसाब से संचालित करने की कोशिश करने जैसे कुछ ऐसे मुद्दे थे जो न्यूज रूम के माहौल को काफी दिनों से असहज बनाए हुए थे। इसकी शिकायत लोगों ने प्रबंधन से कई बार की। न्यूज रूम के पत्रकारों से अभद्रता के कई प्रकरण  हुए। इससे नाखुश कई पत्रकारों ने पिछले दिनों इस्तीफा भी दिया। प्रबंधन के पास रविशंकर और अम्मार को लेकर शिकायतों का अंबार था। बताते हैं कि चैनल प्रबंधन रविशंकर और अम्मार के कामधाम पर तीखी नजर रखने लगा। पानी सिर से उपर जाते देख इन दोनों को उनके मूल काम में लगने का इशारा कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि रविशंकर और अम्मार अल्वी शुरुआत में लाइफ स्टाइल चैनल को लांच करने के लिए ही लाए गए थे लेकिन रामकृपाल सिंह के जाने के बाद इन्हें प्रमुख भूमिका में ला दिया गया। रविशंकर को तो चैनल का ग्रुप एडीटर बना दिया गया, वहीं अम्मार को न्यूज रूम का सेनापति। अब जबकि प्रबंधन ने 15 नवंबर तक लाइफ स्टाइल चैनल लांच करने के आदेश दे दिए हैं, ये दोनों इस बात से परेशान हैं कि बिना किसी तैयारी के, इतने कम समय में कैसे चैनल लांच किया जा सकता है। चैनल के न्यूज रूम में रविशंकर और अम्मार की आवाजाही बंद होने से यहां के लोग बेहद खुश बताए जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि न्यूज रूम का नियंत्रण राजेश बादल ने अपने हाथों में ले लिया है।

अपनी लांचिंग से ही कई तरह के विवादों से घिरे वायस आफ इंडिया में लगातार होते बदलावों को विश्लेषक महत्वपूर्ण नहीं मान रहे। इनका कहना है कि असल दिक्कत कहीं और है, जिसे व्यक्तियों के लाने-निकालने और जिम्मेदारी में बदलाव करने के जरिए हल करने की कोशिश की जा रही है। दिक्कत है विजन का क्लीयर न होना। जब कोई माध्यम मीडिया के मूल उद्देश्यों से इतर, किसी अन्य मकसद से लाया जाता है तो उसके सफल होने की कल्पना नहीं की जा सकती। आखिरकार मीडिया माध्यमों को आम जन उनके तेवर, सोच, विजन, जन जुड़ाव के कारण पसंद और नापसंद करते हैं। इसी पसंद-नापसंद में मीडिया माध्यमों की सफलता-असफलता छिपी होती है। वीओआई का प्रबंधन चैनल के जरिए तुरत-फुरत बड़ा बिजनेस करने की कोशिश में लगा है। यह अधैर्य ही चैनल को समस्या की ओर ले जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...