Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सेक्युरिटी एमाउंट लेना गलत नहीं : टाइम टीवी

एडिटर, भड़ास4मीडिया, नमस्कार ; बहुत ही खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि तथ्यों को सत्यापित किये बिना आपने टाइम टीवी, बिहार के बारे में किसी अनिरूद्ध का एकतरफा बयान प्रकाशित कर दिया. दूसरे पक्ष को भी सुना जाना चाहिए. ये कोई अनिरुद्ध बाबू हैं जो न तो हमारे दफ्तर आये हैं और न ही उन्होंने कभी हमसे बात की, ऐसे ड्रामेबाजों के कारण ही स्वस्थ-निष्पक्ष परम्परा जन्मते ही मर जाती है. हमने विज्ञापन निकाला, इसका मूल कारण था बिना भेद-भाव सही लोगों का चयन कर पाना.

एडिटर, भड़ास4मीडिया, नमस्कार ; बहुत ही खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि तथ्यों को सत्यापित किये बिना आपने टाइम टीवी, बिहार के बारे में किसी अनिरूद्ध का एकतरफा बयान प्रकाशित कर दिया. दूसरे पक्ष को भी सुना जाना चाहिए. ये कोई अनिरुद्ध बाबू हैं जो न तो हमारे दफ्तर आये हैं और न ही उन्होंने कभी हमसे बात की, ऐसे ड्रामेबाजों के कारण ही स्वस्थ-निष्पक्ष परम्परा जन्मते ही मर जाती है. हमने विज्ञापन निकाला, इसका मूल कारण था बिना भेद-भाव सही लोगों का चयन कर पाना.

नहीं तो और भी रास्ते थे, जिससे हम सब बखूबी अवगत हैं. खैर, हमारे हौसले टूटने वाले नहीं हैं, जिन्हें भौंकना है वो स्वतंत्र हैं. अनिरुद्ध कोई तोप सिंह तो हैं नहीं कि हमारे पदाधिकारी उनसे बात करने से कतरा रहे हैं. अनिरुद्ध जी, आप आयें हमारे दफ्तर. साथ में चाय भी पियेंगे और आपको जो पूछना होगा आप पूछ भी लेंगे. और हाँ, गरिमा के माप-दंड का जो यंत्र है आपके पास, उसे लाना मत भूलियेगा, शायद हमारे भी काम आये.

अनिरूद्ध ने लेन-देन का जो आरोप लगाया है, उसके बारे में मेरा कहना है कि हम अपने जिला ब्यूरो से उनकी सुविधा के हिसाब से कुछ एमाउंट लेते तो हैं लेकिन ये एक सेक्युरिटी एमाउंट है जिसके बदले हम उन्हें माइक, लोगो, ब्रांडिंग के एक्यूप्मेंट आदि देंगे. जिस दिन वो हमें हमारा एक्यूप्मेंट वापस कर देंगे, हम उन्हें उनके पैसे वापस कर देंगे. सारा कुछ लिखत-पढ़त में है. जो भी रिपोर्टर नियुक्त किया जा रहा है, वह एक अनुबंध पर हस्ताक्षर कर रहा है उसके बाद ही उसे हम चैनल का रिपोर्टर नियुक्त कर रहे हैं. खैर, जिन्हें चिल्लाना है चिल्लाये. हम एक नयी सोच और मजबूत इरादे के साथ बिहार आये हैं, किसी के बाधा उत्पन्न करने से हमारे नेक कदम रुकने वाले नहीं हैं, बल्कि और बढ़ेंगे.

आपका

अजय सिंह

चैनल हेड

टाइम टीवी, बिहार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...