विख्यात पत्रकार आलोक मेहता ने आउटलुक हिंदी को बाय बाय बोल दिया है। वे इस मैग्जीन के संपादक थे। उन्होंने अब फिर से अखबार में वापसी की है।
आउटलुक के पहले आलोक मेहता दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली के संपादक हुआ करते थे। आलोक मेहता अब नई पारी मध्य प्रदेश के अखबार नई दुनिया के साथ खेलेंगे जो अब नव दुनिया नाम से राजधानी दिल्ली में प्रकाशन की तैयारी कर रहा है। श्री मेहता इस अखबार के प्रधान संपादक बनाये गए हैं। नई दुनिया भोपाल में नव दुनिया के नाम से ही प्रकाशित हो रहा है।
दूसरी सूचना ये है कि राज एक्सप्रेस के अब मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से प्रकाशित किए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए भर्तियां और अन्य दूसरी तैयारियां चालू हैं। खबर है कि राज एक्सप्रेस जुलाई महीने में जबलपुर के मार्केट में आ जाएगा। इस संस्करण के लिए संपादक का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है। फिलहाल संपूर्ण जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस के ग्रुप रीजनल हेड अरविंद निभायेंगे।
चर्चा तो ये भी है कि हरिभूमि भी अब जबलपुर से अपना संस्करण निकालने की तैयारी शुरू कर चुका है। इसके लिए उसने बाकायदे आफिस वैगरह ले लिया है।
ये खबरें B4M को एक मेल के जरिए उपलब्ध कराई गई हैं। अगर आपको उपरोक्त खबरों के बाबत कुछ कहना हो तो आप मेल [email protected] या [email protected] पर भेज सकते हैं। आपके सुझावों, विचारों, आपत्तियों का हर पल स्वागत रहेगा और हम उसके अनुरूप खुद को अपडेट करते रहेंगे।











