Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

प्रभात खबर के फोटोग्राफर जावेद पर हमला

[caption id="attachment_18114" align="alignleft" width="92"]जावेदजावेद[/caption]रईस लोगों द्वारा फर्जी तरीके से बीपीएल कार्ड बनाये जाने से संबंधित खबर छापने से नाराज रांची के थड़पखना के कई लोगों ने प्रभात खबर के छायाकार मोहम्मद जावेद पर जानलेवा हमला किया. हमला करने से पहले इन लोगों ने जावेद के घर जाकर से जान से मारने की धमकी दी थी. इस संबंध में लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

जावेद

जावेद

रईस लोगों द्वारा फर्जी तरीके से बीपीएल कार्ड बनाये जाने से संबंधित खबर छापने से नाराज रांची के थड़पखना के कई लोगों ने प्रभात खबर के छायाकार मोहम्मद जावेद पर जानलेवा हमला किया. हमला करने से पहले इन लोगों ने जावेद के घर जाकर से जान से मारने की धमकी दी थी. इस संबंध में लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

घटना के वक्त मो जावेद संत जेवियर कॉलेज में आयोजित एक समारोह का कवरेज करके वापस घर लौट रहे थे. सोमवार को दिन में करीब 12 बजे थड़पखना के कई लोगों ने प्रभात खबर के छायाकार मो जावेद पर हमला बोल दिया. सड़क पर पटक कर लात-घूंसा और बेल्ट से पीटा. सीने में वार किया. जावेद के सीने में दर्द है और बायें हाथ की उंगली का नाखून टूट गया है. दाहिने हाथ की कलाई सूज गया है. बताया जाता है कि मारपीट करनेवाले वही लोग थे, जिनके परिवार के लोगों के नाम फर्जी बीपीएल कार्ड बना है. मारपीट में शामिल लोगों में मो शाहीन, टुरचू और लिटिल है. तीनों थड़पखना मसजिद के निकट के रहने वाले हैं. मारपीट करने वाले एक अन्य युवक दिलीप यादव की पहचान बाद में हुई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. gyan swami - lucknow

    September 22, 2010 at 1:55 pm

    javed bhai lucknow ke press photographar aapake saath hai.
    HINDUSTAN KE ROOPES SE BAAT KAR LO
    GYAN SWAMI
    LUCKNOW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...