टीवी और टीआरपी (26 अक्टूबर-01 नवंबर 2008)
इंडिया टीवी ने फिर नंबर दो की पोजीशन हासिल कर ली लेकिन खतरा टला नहीं है। स्टार न्यूज ने अंगद के पांव की तरह अपने को जमाए रखा है। स्टार के अंक कम नहीं हुए हैं। हां, इंडिया टीवी ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए नंबर दो की कुर्सी वापस ले ली है। बावजूद इसके, इंडिया टीवी और स्टार न्यूज में अंतर बहुत ही कम है। देखना ये है कि इंडिया टीवी इस कुर्सी पर आने वाले हफ्तों में भी काबिज रह पाता है या स्टार न्यूज के हाथों फिर गंवा देता है। उधर, जी न्यूज ने आईबीएन7 को पटकनी देकर चौथे नंबर की अपनी कुर्सी फिर अपने पास कर ली है। उल्लेखनीय है कि बीते हफ्ते स्टार न्यूज और आईबीएन 7 ने अपने-अपने से उपर के पहलवानों को धोबी पाठ के जरिए चित कर दिया था।
इससे इन दोनों की पोजीशन एक एक सीढ़ी अपग्रेड हो गई थी। लेकिन यह हफ्ता इन दोनों पहलवानों के कुर्सी मेंटेन न कर पाने का रहा और लौट के दोनों घर को आ पहुंचे हैं। इनकी कोशिश आने वाले हफ्ते में फिर पटखनी देने की होगी लेकिन इंडिया टीवी और जी न्यूज भी कोशिश में हैं कि उनकी वापस आई जमीन किसी हालत में फिर दूसरों के कब्जे में न चली जाए। आज तक नंबर एक पर कायम है। आईबीएन7 पांचवें पर और एनडीटीवी छठें पोजीशन पर है। न्यूज 24 ने हर हफ्ते की तरह इस बार भी समय को पटखनी दे रखी है। लाइव इंडिया गेन करता दिख रहा है।
फिलहाल जो टीआरपी है, वो इस प्रकार है-
|
चैनल
|
पिछले 4 सप्ताह
|
पिछला हफ्ता
|
इस हफ्ते
|
नफा नुकसान
|
| 1-आज तक |
17.3
|
18.4
|
17.3
|
-1.1
|
| 2-इंडिया टीवी |
15.0
|
13.0
|
16.5
|
3.5
|
| 3-स्टार न्यूज |
15.4
|
16.2
|
16.0
|
-0.1
|
| 4-जी न्यूज |
10.2
|
9.5
|
9.4
|
-0.1
|
| 5-आईबीएन7 |
9.1
|
10.4
|
9.1
|
-1.3
|
| 6-एनडीटीवी |
8.1
|
8.3
|
8.1
|
-0.1
|
| 7-न्यूज 24 |
6.2
|
6.5
|
5.6
|
-0.8
|
| 8-समय |
5.9
|
5.2
|
5.3
|
0.1
|
| 9-तेज |
4.0
|
4.0
|
4.1
|
0.1
|
| 10-डीडी न्यूज |
3.3
|
3.5
|
3.4
|
-0.1
|
| 11-लाइव इंडिया |
3.3
|
3.1
|
3.3
|
0.2
|
| 12-इंडिया न्यूज |
2.2
|
1.9
|
1.7
|
-0.2
|
टीजी- सीएस 15+











