Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टीवी और जी न्यूज ने अपनी जमीन वापस ली

टीवी और टीआरपी (26 अक्टूबर-01 नवंबर 2008)

इंडिया टीवी ने फिर नंबर दो की पोजीशन हासिल कर ली लेकिन खतरा टला नहीं है। स्टार न्यूज ने अंगद के पांव की तरह अपने को जमाए रखा है। स्टार के अंक कम नहीं हुए हैं। हां, इंडिया टीवी ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए नंबर दो की कुर्सी वापस ले ली है। बावजूद इसके, इंडिया टीवी और स्टार न्यूज में अंतर बहुत ही कम है। देखना ये है कि इंडिया टीवी इस कुर्सी पर आने वाले हफ्तों में भी काबिज रह पाता है या स्टार न्यूज के हाथों फिर गंवा देता है। उधर, जी न्यूज ने आईबीएन7 को पटकनी देकर चौथे नंबर की अपनी कुर्सी फिर अपने पास कर ली है। उल्लेखनीय है कि बीते हफ्ते स्टार न्यूज और आईबीएन 7 ने अपने-अपने से उपर के पहलवानों को धोबी पाठ के जरिए चित कर दिया था।

इससे इन दोनों की पोजीशन एक एक सीढ़ी अपग्रेड हो गई थी। लेकिन यह हफ्ता इन दोनों पहलवानों के कुर्सी मेंटेन न कर पाने का रहा और लौट के दोनों घर को आ पहुंचे हैं। इनकी कोशिश आने वाले हफ्ते में फिर पटखनी देने की होगी लेकिन इंडिया टीवी और जी न्यूज भी कोशिश में हैं कि उनकी वापस आई जमीन किसी हालत में फिर दूसरों के कब्जे में न चली जाए। आज तक नंबर एक पर कायम है। आईबीएन7 पांचवें पर और एनडीटीवी छठें पोजीशन पर है। न्यूज 24 ने हर हफ्ते की तरह इस बार भी समय को पटखनी दे रखी है। लाइव इंडिया गेन करता दिख रहा है।

फिलहाल जो टीआरपी है, वो इस प्रकार है-

चैनल
पिछले 4 सप्ताह
पिछला हफ्ता
इस हफ्ते
नफा नुकसान
1-आज तक
17.3
18.4
17.3
-1.1
2-इंडिया टीवी
15.0
13.0
16.5
3.5
3-स्टार न्यूज
15.4
16.2
16.0
-0.1
4-जी न्यूज
10.2
9.5
9.4
-0.1
5-आईबीएन7
9.1
10.4
9.1
-1.3
6-एनडीटीवी
8.1
8.3
8.1
-0.1
7-न्यूज 24
6.2
6.5
5.6
-0.8
8-समय
5.9
5.2
5.3
0.1
9-तेज
4.0
4.0
4.1
0.1
10-डीडी न्यूज
3.3
3.5
3.4
-0.1
11-लाइव इंडिया
3.3
3.1
3.3
0.2
12-इंडिया न्यूज
2.2
1.9
1.7
-0.2

टीजी- सीएस 15+

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...