: पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने मांगी शिक्षक से माफी : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के सभी विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सोमावार को विश्वविद्यालय में जनसंचार विभाग के अध्यक्ष संजय द्विवेदी के साथ पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा किए गए अशिष्ट व्यवहार के विरुद्ध व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस अभियान में शान्ति, सुरक्षा एवं पठन-पाठन के मुद्दे को भी शामिल किया गया। अभियान में सैकड़ों हस्ताक्षर किए गए। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक समान हैं एवं उनका आदर भी समान रूप से होना चाहिए। इस दौरान जनसंचार विभाग के अध्यक्ष संजय द्विवेदी, जनसंपर्क विभागाध्यक्ष डॉ. पवित्र श्रीवास्तव एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. अविनाश वाजपेयी ने अभियान चला रहे समस्त छात्रों से भेंट कर समझाने का प्रयत्न किया, उन्होंने विद्यार्थियों को कल से कक्षाओं में उपस्थित रहने का आग्रह किया।

अभियान चला रहे छात्रों ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान संजय द्विवेदी के साथ हुए अशिष्ट व्यवहार के विरुद्ध है और वे चाहते हैं कि अशिष्ट व्यवहार करने वाले पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। हस्ताक्षर अभियान में विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, जनसंपर्क, जनसंचार, पत्रकारिता तथा प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इसके साथ ही पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने संजय द्विवेदी के साथ किए गए अशिष्ट व्यवहार के लिए सामूहिक रुप से माफी माँगी, उन्होंने कहा कि वह भी सभी शिक्षकों का समान रुप से सम्मान करते हैं और उक्त घटना को लेकर काफी शर्मिंदा है। इसके बाद संजय द्विवेदी ने छात्रों को कहा कि आन्दोलनों से विश्वविद्यालय की पढ़ाई प्रभावित होती है तथा छात्रों को प्रशासनिक मामलों में दूर रहते हुए पढ़ने में ध्यान देना चाहिए।
छात्र
माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय
भोपाल
”समस्त छात्र, माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल” की तरफ से यह मेल [email protected] मेल आईडी से आई है. इस मेल को प्रकाशित करने का अनुरोध किया गया था. माखनलाल में जो स्थिति है, उसमें कई सूचनाओं को क्रासचेक कर पाना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में उन्हीं खबरों-आलेखों को प्रकाशित किया जा रहा है जिसमें कुछ सच्चाई हो या भेजने वाले के नाम व पहचान का पता ठीक-ठीक हो. उपरोक्त खबर भेजने वाले ने अपने नाम व पहचान के बारे में भले कुछ न बताया हो लेकिन साथ में भेजी गई तीन तस्वीरें हस्ताक्षर अभियान के सच्चाई को बयान कर रही हैं. -एडिटर, भड़ास4मीडिया












Ankur Vijaivargiya
September 27, 2010 at 1:16 pm
I Salute the unity of mass communication and other dept. students of makhanlal university students. Our teacher is our proud.
shishir singh
September 27, 2010 at 2:20 pm
i m also student of this university. Ye khabar bilkul sahi hai. Sirf mass comm he nhi puri university ak hai. Hm sab mil kar he rahe. Ameen.
anshutosh
September 28, 2010 at 5:21 am
this is good in university that all the others dept.also with us and from today our study going to well and we requested to other dept student plz don’t include in polities and others things………………………………..
ramlal
September 28, 2010 at 6:51 am
lage raho india ………..
abhishek sharma
September 28, 2010 at 8:47 am
ताज़ा समाचारों में माखनलाल पत्रकारिता विश्विद्यालय में पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष श्री पुष्पेन्द्र पाल सिंह जी को महिला आयोग ने क्लीन चिट दे दी है, आरोप लगाने वाली शिक्षिका डॉ ज्योति वर्मा आज महिला आयोग के समक्ष पेश नहीं हुई. पहली सुनवाई में ज्योति वर्मा का अनुपस्थित रहना इशारा करता है कि पी पी सिंह जी के खिलाफ ये आरोप किसी सुनियोजित साजिश के तहत लगाये गए थे,, इसके साथ ही कुलपति के निर्णय भी गलत साबित हो रहे है.
shekh Mohd. Mudassar
September 28, 2010 at 9:26 am
Main jan sanchhar ka chatra hu. or bikash sharma dwara bheja gya lekh 100% sachha hai. main vishwavidhyala ke es ekta k parichay dene k liye sabhi vibhago ke chatro ka dhanyavad karta hu.
meghna
October 4, 2010 at 8:04 pm
ankur ye saara khel tera racha hua hai tujhko badhai lekin teri chhatra neta banne ki koshishon par viram lagta dekhakar dukh hua
naukri kar le ya kahin aur kam dhund le qki degree khatm hue 3 saal ho gaye hain aur koi kam nahi hai tere paas mass comm ke bachhon ko padhne de unhe mat bargala qki tujhe to zee news cg 24 ghnte se laat markar bahar kiya gaya tha. in bachon ka bhavishya to mat bigad aur apne bhaskar.com ke sathiyon ko bhi samjha. qki tujhe to gharwalon ka thoda support mil raha hai bakiyon ka kya hoga