Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

खबर कनफर्म है, चंडीगढ़ में हिदुस्तान बंद

खबर कनफर्म हो चुकी है. हिंदुस्तान, चंडीगढ़ संस्करण बंद करने का ऐलान हो चुका है. इससे संबंधित पत्र जारी हो चुका है. 17 स्ट्रिंगरों को हटाए जाने की सूचना है. इनमें सें 6 स्ट्रिंगर तो पिछले ही महीने हिंदुस्तान, चंडीगढ़ के हिस्से बने थे. इन स्ट्रिंगरों को आठ-आठ हजार रुपये तनख्वाह मिलते थे. चंडीगढ़ संस्करण के जरिए हिंदुस्तान का प्रजेंस चंडीगढ़ के अलावा चार राज्यों में था. पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की खबरें इस संस्करण में प्रकाशित होती थीं.

खबर कनफर्म हो चुकी है. हिंदुस्तान, चंडीगढ़ संस्करण बंद करने का ऐलान हो चुका है. इससे संबंधित पत्र जारी हो चुका है. 17 स्ट्रिंगरों को हटाए जाने की सूचना है. इनमें सें 6 स्ट्रिंगर तो पिछले ही महीने हिंदुस्तान, चंडीगढ़ के हिस्से बने थे. इन स्ट्रिंगरों को आठ-आठ हजार रुपये तनख्वाह मिलते थे. चंडीगढ़ संस्करण के जरिए हिंदुस्तान का प्रजेंस चंडीगढ़ के अलावा चार राज्यों में था. पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की खबरें इस संस्करण में प्रकाशित होती थीं.

यह संस्करण इन दिनों बिना संपादक के चल रहा था. न्यूज एडिटर सुधीर राघव संपादकीय प्रभारी के रूप में काम देख रहे हैं और अब इनके भी तबादले की संभावना है. हिंदुस्तान, चंडीगढ़ की रिपोर्टिंग टीम में आठ लोग हैं. डेस्क पर भी करीब इतने ही लोग हैं. विज्ञापन, प्रसार, एकाउंट समेत अन्य विभागों को मिला लें तो 50 से ज्यादा लोग एडिशन बंदी से प्रभावित होंगे. हिंदुस्तान का चंडीगढ़ संस्करण वर्ष 2008 के जून महीने में लांच हुआ था. अकू श्रीवास्तव संपादक हुआ करते थे. 35 हजार कापियों के साथ लांच हुए हिंदुस्तान के बारे में बताया जा रहा है कि इन दिनों उसकी चंडीगढ़ में सिर्फ 2000 कापियां बिकती थीं. लांचिंग के वक्त 16 पेज का टैबलायड सोहणी सिटी के नाम से निकाला गया लेकिन पाठकों द्वारा इसे पसंद न किए जाने के कारण सोहणी सिटी टैबलायड को वर्ष 2008 के दिसंबर महीने में ही बंद कर दिया गया.

जनवरी, 2009 में सोहणी सिटी को ब्राडशीट (बड़े साइज) के रूप में प्रकाशित किया गया. इसका लेआउट व कलर भी कई बार बदला गया लेकिन इसने जोर नहीं पकड़ा. अब पूरा अखबार ही बंद करने का फैसला ले लिया गया है. इससे ठीक पहले हिंदुस्तान प्रबंधन ने अपना कोलकाता एडिशन बंद कर चुका है. चंडीगढ़ एडिशन का इस्तेमाल कई बार कालापानी की सजा के लिए भी इस्तेमाल होता रहा है. हरिनारायण सिंह का जब रांची से तबादला किया गया तो उन्हें चंडीगढ़ जाने को कहा गया. लेकिन उन्होंने कालापानी स्वीकारने की जगह इस्तीफा दे दिया. इसी तरह राजेंद्र तिवारी को जब रांची से हटाया गया तो उनका तबादला चंडीगढ़ के लिए किया गया. पर राजेंद्र तिवारी ने भी चंडीगढ़ में ज्वाइन करने की जगह इस्तीफा दे दिया. अब खुद प्रबंधन ने चंडीगढ़ में अखबार चलाने की जगह बंद करने का फैसला ले लिया.

हिंदुस्तान प्रबंधन ने अचानक कोलकाता और चंडीगढ़ जैसे दो-दो एडिशन बंद करने का निर्णय क्यों लिया, इस बारे में अगर किसी को कोई खास जानकारी हो तो नीचे कमेंट के रूप में अपनी बात रख सकता है. या फिर [email protected] पर मेल कर सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. v.saran

    September 28, 2010 at 4:16 pm

    jai ho shashi shekhar ki…

  2. bhut

    September 28, 2010 at 6:48 pm

    Yashwant g, Shashishekhar ki ninda nahin karenge. Do edition band hona unki vifalta nahin hai……………..

  3. mahandra singh rathore

    September 29, 2010 at 5:54 am

    shobhna bhartiya ji aur shahsi shekher ji eek baar phir vichar keren chd ke hindustan (hindi) ko jari rekhen.
    hindustan ka chd edition her field mai sabse accha tha. sohni city full coverage ker raha tha. edition band hone ki khabar se nirasha hui hai. parbhari sudhir raghav aur sabhi sataff ko shandar kaam ke leye bhaut bhaut badhai. yah management ka kaam hai ki veh loss-profit dekhe per staff ne puri mehenat se kaam kerke dikhya hai. tri city ki itni news aab koi dusra newspaper nahi de sakega. hum-tum mai yaha ke loga ko likhne ka moka mil raha tha. jab hindustan ke pathako ki taadad badh rahi hai aur woh third number per hai to band kerne ka kya matlab hai? jab up mai eek ke baad eek edition shru ho rehe hain to band kerne ka silsila kyon ha raha hai. shobha ji eek baar phir vichar kere. thanks

  4. narendra nath

    September 29, 2010 at 7:01 am

    ye to hona hi tha jab malikon ke pattechat sampadak aur sampadak ke pattechat hi poore office main honge to woh band nahin hoga to kya hoga.

  5. PRAVEEN KUMAR

    September 29, 2010 at 8:33 am

    AB HINDUSTAN KE BARI HAI KYA YE HE TAIYYARI HAI.

    ARE YASHWANT JI YE HAAL TO INKA SAB JAGAH HONE WALA HAI. JITNE BHI NAYE EDITIONS LAUNCH HUE HAIN SABME SCRAP HOTA HAI.

  6. Hasrat

    September 29, 2010 at 6:50 pm

    आदरणीय,

    यूनिट किसी भी संस्थान के लिए बच्चों की तरह होते हैं। किसी भी परिवार के सभी बच्चे कमाऊपूत नहीं हो सकते। पिता का फर्ज होता है कि जो बच्चा कमाऊ नहीं होता उसको घर से नहीं निकाल दिया जाता। माता-पिता उस बच्चे को कमाई करने के उपाय समझाते हैं, ताउम्र मेहनत करते हैं। सुधीर राघव जी और उनकी टीम हमेशा अच्छा काम करती रही है, जो उनके अखबार से दिखता रहा है। कमाई के जरिए मिलजुल कर ढूंढे जा सकते हैं। और हां, अगर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे समृद्ध राज्यों में अखबार कमाई नहीं कर पा रहा है तो इससे संबंधित नीतियों पर विचार किया जाना चाहिए था।
    आशा है श्री शशि शेखर जी और संस्थान के अन्य कर्ताधर्ता उन लोगों के बारे में सोचकर फैसले पर दोबारा जरूर विचार करेंगे जिनका निवाला इस फैसले से छिन सकता है…. और इस यू्निट को दोबारा प्रफुल्लित करने की ओर ठोस कदम उठाएंगे।

    धन्यवाद।
    🙁

  7. raam singh

    September 30, 2010 at 5:25 am

    ab dehradun ki baari hai.dehradun edition resident editor ke karan band hoga. uttrakhand ke log hindustan ki nishank sarkar se milibhagat samjh chuke hain.

  8. ajay

    September 30, 2010 at 8:12 am

    भाईजी, शशिशेखर तो जहां जाएंगे, बेड़ा ही गर्क करेंगे। उन्हीं के कुशल कार्य़काल में अमर उजाला का जालंधर संस्करण बंद हुआ। अब हिंदुस्तान की सफाई कर रहे हैं। वैसे, सारा कसूर उनका भी नहीं है। हिंदुस्तान चंडीगढ़ के पतन की नींव तो अक्कू श्रीवास्तव ही रख गए थे। खुद तो लालाबुद्धि लगाकर खिसक गया, बदनाम कोई और ही हुआ। बड़े कारपोरेट घराने हैं, उनका तो कुछ नहीं होगा, लेकिन 17 स्ट्रिंगरों का क्या होगा, खुदा ही जाने।

  9. mohit yadav

    September 30, 2010 at 8:21 am

    sahi kaha ram singh ji aapne dehradun k RE saab ki nishank sarkaar se milibhagat hi ab yahan hindustan ki highlighted story hai…aur achhe paper k liye ye jaroori hai ki neutral raha jaye.ho sakta hai RE saab unko personaly jaante ho per abhi hamein paper dekhna hai….

  10. Vikas

    October 4, 2010 at 2:38 am

    achha hai….chalta bhi nahin tha…bekar paper hai…hindustan….bahut loss mein ja raha tha….
    Vikas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...