सूचना के मुताबिक जागरण प्रबंधन ने दैनिक जागरण का नेशनल एडिशन भोपाल और जयपुर से भी लांच करने की योजना बनाई है. इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. मध्य प्रदेश में दैनिक जागरण के मालिकान अलग हैं. इनका बाकी जागरण ग्रुप के मालिकों से कोई खास लेना-देना नहीं रहता. बल्कि तमाम मसलों पर आपस में कानूनी झगड़ा भी चलता रहता है.
कंपनी ला बोर्ड से लेकर अदालतों तक में जागरण के मालिकों के झगड़े-रगड़े चलते रहे हैं. इसी कारण मध्य प्रदेश में विस्तार को लेकर दैनिक जागरण का कानपुर व नोएडा खेमा हमेशा से लाचार रहा है. बीच में जागरण मध्य प्रदेश वालों का जागरण कानपुर व नोएडा घरानों के साथ समझौता हो गया था. लेकिन यह समझौता देर तक नहीं चला और दोनों पक्ष कानूनी पचड़े में उलझ गए. दैनिक जागरण का नेशनल एडिशन अगर भोपाल से शुरू होगा तो यह तय है कि मामला फिर कोर्ट में जाएगा या फिर दोनों पक्ष लांचिंग के पहले किसी समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे. डेढ़ वर्ष पहले दिल्ली में जागरण का नेशनल एडिशन लांच हुआ. अब इसके विस्तार के जरिए जागरण समूह एक नए तरह के बिजनेस मार्केट को एक्सप्लोर करने का प्रयास करेगा.
अगर आपको मध्य प्रदेश के इलाके में विस्तार को लेकर जागरण के मालिकों के बीच हुई कानूनी जंग के बारे में कुछ जानकारी हो तो उसे भड़ास4मीडिया पर प्रकाशन के लिए भेज सकते हैं. आप पूरी कहानी तफसील से लिखकर [email protected] पर मेल कर दें. अनुरोध करने पर आपका नाम गुप्त रखा जाएगा. लिखकर न भेज सकें तो अपनी जानकारी आप नीचे कमेंट बाक्स के जरिए भी बाकी लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं.












pushpendra albe
October 4, 2010 at 9:37 pm
mp has always been remained water loo for jagran. i remembered, the indore edition few years ago. they came with a mission, to create a new era in mp media. but quickly, they shattered, coz of their policies. now, a multi crore building of jagran at mangliya road, is being used for another road. i also remembered, indore editor mr. madan mohan gupt was the 1st person, who interviewed me for a post. he interviewed me for a long 3 hours, and then said no thanx. today i am the proud copy editor of a national news magazine hello hindustan and news-coordinator of hello hindustan news paper.
ravishankar vedoriya
October 5, 2010 at 3:12 am
mp mai jagran ke liye hamesha se achi sambhavnaye bani hui hai lekin apsi vivad ke karan yah peche rah gata hai
laxman
October 5, 2010 at 5:41 pm
jagran ka rajsthan me swagat hai.rajasthan ke log aapka intjar kar rahe hai
ashu
October 7, 2010 at 8:26 pm
jagran ka m.p.vale besbri se intijar kar rahe he well com