Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमन, आशुतोष एवं चंचल की नई पारी

: चीफ मैनेजर कमल शर्मा का अमर उजाला, नोएडा से इस्‍तीफा : राजस्‍थान पत्रिका, जयपुर से सीनियर रिपोर्टर अमन वर्मा ने इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने अपनी नई पारी जयपुर से प्रकाशित होने जा रहे दैनिक लोक सम्‍पर्क के साथ शुरू की है. लोक संपर्क में भी उन्‍होंने सीनियर रिपोर्टर के पोस्‍ट पर ज्‍वाइन किया है. अमन ने अपने करियर की शुरुआत राजस्‍थान पत्रिका के साथ 2004 में स्ट्रिंगर के रूप में की थी. अपनी काबिलियत और मेहनत के बल पर वे सीनियर रिपोर्टर के पद पर पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि अमन वर्मा स्‍थानांतरण अहमदाबाद के लिए कर दिये जाने से नाराज थे.

अमर उजाला, नोएडा से चीफ मैनेजर कमल शर्मा ने इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने किस कारण से अपना इस्‍तीफा दिया है पता नहीं चल पाया, लेकिन बताया जा रहा है कि वे नाराज चल रहे थे. कमल फिलहाल नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. उन्‍होंने कहां ज्‍वाइन किया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

दैनिक भास्‍कर, पानीपत से आशुतोष सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे भास्‍कर में रिपोर्टिंग टीम के हिस्‍से थे. आशुतोष ने अपनी नई पारी की शुरुआत अमर उजाला, गोरखपुर के साथ की है. यहां भी वे रिपोर्टिंग की जिम्‍मेदारी संभालेंगे. उत्‍तर प्रदेश के मऊ के रहने वाले आशुतोष ने अपनी करयिर की शुरुआत सहारा समय के साथ सुल्‍तानपुर से की थी. वे नई दुनिया में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

चंचल कुमार ने आज, नोएडा ब्‍यूरो से इस्‍तीफा दे दिया है. वे वहां वे सब एडिटर थे. चंचल ने नई पारी की शुरुआत युनाइटे भारत, नोएडा के साथ की है. यहां वे रिपोर्टिंग टीम के सदस्‍य बनाए गए हैं. चंचल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया के साथ वाराणसी से की थी. वे विराट वैभव, दिल्‍ली सहित कई अखबारों में काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. अमित गर्ग. जयपुर. राजस्थान

    October 13, 2010 at 3:27 am

    सभी को बधाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...