: अमर उजाला, लखनऊ के मुकुल त्रिपाठी का नोएडा तबादला : दैनिक भास्कर, पानीपत के रिपोर्टर दीपक वर्मा को अब नई जिम्मेदारी दी गई है. वे रिपोर्टिंग से मुक्त कर दिए गए हैं. अब डेस्क का काम देखेंगे. दैनिक जागरण, पानीपत के चीफ रिपोर्टर अवनीश पांडेय के बारे में सूचना है कि उनका तबादला कर दिया गया है. उनकी जगह निश्चल भटनागर आए हैं. दैनिक जागरण, पानीपत से ही एक अन्य सूचना के मुताबिक फोटोग्राफर पंकज चावला स्थानीय रामलीला में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. उनके अभिनय कला को देखकर लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.
अमर उजाला, लखनऊ में शांति अभी पूरी तरह कायम नहीं हो सकी है. पुराने लोगों पर गाज गिराने व परेशान करने का सिलसिला जारी है. अबकी मुकुल त्रिपाठी का तबादला नोएडा के लिए कर दिया गया है. इससे पहले राधाकृष्ण का तबादला किया गया था लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर दैनिक भास्कर ज्वाइन कर लिया है. देखना है कि मुकुल तबादला स्वीकारते हैं या वे भी किसी नए संस्थान का दामन थामते हैं.
उपरोक्त सूचनाएं एक मेल के जरिए मिली हैं. अगर तथ्यों में कोई गड़बड़ी हो तो उसकी जानकारी नीचे कमेंट बाक्स में अपनी बात लिखकर दे सकते हैं या फिर [email protected] पर मेल कर सकते हैं.











